अन्ना सत्याग्रह के लिए छात्र -छात्राओं को किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा : 23 मार्च अन्ना सत्याग्रह के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने दनकौर के अस्तोली खेरली नहर व दनकौर में कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया व आंदोलन में पहुंचने की अपील की .
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक व सत्याग्रह राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि 23 मार्च को दिल्ली में होने वाले अन्ना सत्याग्रह के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने दनकौर क्षेत्र के गांव अस्तोली के रोजगार कोचिंग सेंटर खेरली नहर के दृष्टि कोचिंग सेंटर व दनकौर के श्रीराम कोचिंग सेंटर में जाकर छात्र छात्राओं को आंदोलन की जानकारी दी और आंदोलन में पहुंचने की अपील भी की .
उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं को बैनर पोस्टर व पंपलेट के माध्यम से अन्ना सत्याग्रह के बारे में जानकारी दी चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि 23 मार्च को अन्ना हजारे जी लोकपाल लोकायुक्त किसानों की समस्या और चुनाव सुधार मुद्दे पर सत्याग्रह करने जा रहे हैं उन्होंने बताया कि देश में लोकपाल लागू होने से 80% भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि आज देश के किसान के हित मैं कानून बने जिससे किसान अपना जीवन खुशहाल व्यतीत कर सकें
इस दौरान अरुण नागर अमित भाटी गजेंद्र भाटी सचिन भाटी विनोद नरेश भाटी नितिन नागर सचिन नागर कुलदीप संदीप प्रदीप नागर नीलम प्रीति कविता संगीता सोनू प्रिंस नागर आदि लोग उपस्थित रहे.
