जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

  • खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 06 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित

गौतम बुद्ध नगर, 20 सितंबर 2025

आगामी नवरात्रि एवं दशहरे के पर्वो के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा छिजारसी नोएडा स्थित राहुल किराना स्टोर से साबूदाना, मामूरा नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना एवं बेसन का 01-01 नमूना लिया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-28 नोएडा अलकनंदा कॉम्लेक्स स्थित नवदान्या नेचरल प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 सेंधा नमक , सेक्टर 45 नोएडा ग्रीन फ्रेश फ्रूट वेजिटेबल्स एंड ग्रॉसरी स्टोर से व्रत के लड्डू तथा गौरव स्टोर से समा के चावल का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

यह भी देखे:-

मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
07 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार रुपये की धनराशि से होगा कासना से खेरली हाफिजपुर मार्ग का निर्माण कार्य।
जीआईएमएस में पीजीडीएम का  दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “मेराकी” का समापन 
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
दैवीय आपदा से पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार का सहारा
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
ग्रेटर नोएडा में 20 वेंडरों को आवंटन पत्र, 12 सेक्टरों में 769 प्लेटफॉर्म तैयार
जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
शारदा अस्पताल में आयोजित हुआ फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी
गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
यमुना प्राधिकरण की 61 वीं बोर्ड बैठक
समाजसेवी अर्चना गौतम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
भारत का सबसे बड़ा स्वच्छ ऊर्जा समागम ग्रेटर नोएडा में शुरू: आरईआई एक्सपो और बैटरी शो इंडिया ने तय कि...
प्रदेश स्तरीय सीनियर वर्ग महिला/पुरूष प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर को...
ट्रक ओवरलोडिंग उल्लंघन करने वाले वाहनों पर हो सख्त कार्यवाही : प्रिंस भारद्वाज 
गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मंत्री ने अधिकारीयों के साथ की बैठक