ग्रेटर नोएडा में पहली बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, भुवनेश्वर कुमार करेंगे शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर 2025। ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज (GNBS) इस वर्ष शहर में अपनी पहली दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहा है। गामा-1 कम्युनिटी सेंटर में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाला यह आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और सामुदायिक एकता का भी अद्भुत संगम बनेगा।

इस ऐतिहासिक प्रथम आयोजन का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। वहीं, आयोजन को और खास बनाते हुए GNBS को हाल ही में नारायणी नमस्तुते ग्लोबल अवार्ड्स 2025 में “बेस्ट थीम सॉन्ग अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह थीम सॉन्ग महालया के अवसर पर जारी किया जाएगा और पुरस्कार का औपचारिक वितरण दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मंच पर ही होगा।

मुख्य आकर्षण

कुमारी पूजा : ग्रेटर नोएडा में पहली बार आयोजित होगी, देवी शक्ति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक।

भोग/भंडारा : सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर सामूहिक भोग का वितरण।

पुष्पांजलि : सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भक्त अर्पित करेंगे।

धुनुची नृत्य : सप्तमी और नवमी पर पारंपरिक नृत्य का भक्ति प्रदर्शन।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां :

षष्ठी (28 सितंबर) – आकाश धारा

सप्तमी (29 सितंबर) – सामंतक और मेट्स

अष्टमी (30 सितंबर) – इंद्रनील दत्ता

नवमी (1 अक्टूबर) – सुजॉय भौमिक

आनंद मेला और पाक कला प्रतियोगिता : पंचमी को महिलाओं द्वारा आयोजित, जिसमें स्वाद और रचनात्मकता का उत्सव होगा।

GNBS का कहना है कि यह दुर्गा पूजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सामुदायिक एकता और बंगाल की समृद्ध परंपरा को जीवंत करने का अवसर है। यह आयोजन सभी के लिए खुला है और दिल्ली-एनसीआर के परिवारों व समुदायों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी देखे:-

सेंट जोसेफ में हुआ छठी एलुमनाई मीट का आयोजन
अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले, मुरादाबाद ने फाइनल में बनाई जगह
अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमल...
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
स्कूली छात्रों को एक्टिंग व फिल्म मेकिंग,नाट्यकला से जुड़ी बारीकियां सिखाएंगी : बोइशाली सिन्हा।
शारदा विश्वविद्यालय में दवा वितरण और ऊतक इंजीनियरिंग के लिए बायो नैनोमेटेरियल्स पर सात दिवसीय कार्यश...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 47 शहरों के लिए भरेंगे विमान, हवाई नेटवर्क होगा विस्तृत
मुगल काल से 2017 तक गायब थी यूपी की असली पहचान, भाजपा ने दिलाई वापस: अमित शाह
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ; वाणिज्यिक भूखंडों की योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
किसान मसीहा टिकैत की पुण्यतिथि पर "जल-जंगल-जमीन बचाओ संकल्प दिवस" और रक्तदान शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री को भी गुमराह करते हैं अथॉरिटी के अफसर : चैनपाल प्रधान
ग्रेनो प्राधिकरण की डाटा सेंटर स्कीम लांच, पंजीकरण मंगलवार से ही शुरू
ईपीसीएच ने दुबई में इंडेक्स मेले में मौजूदगी दर्ज कराई
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
खाद विभाग की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऐसे करें आवेदन, 1 जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की हो गयी हो आयु