उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में बैठक संपन्न हुई

गौतम बुद्ध नगर 19 सितंबर, 2025

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं अनुमोदित मतदान केंद्र का नाम,अवस्थित मतदेय स्थलों एवं प्रस्तावित मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के सुझावों को भी ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित संबंधित अधिकारीकरण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

इस दिवाली 80 फ्लैट खरीदार अपने घर में जला सकेंगे खुशियों के दीप
चार मूर्ति अंडरपास का विधायक तेजपाल नागर ने किया निरीक्षण, दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद
यूपी: कानपुर से होगी सपा के अगस्त क्रांति समारोह की शुरुआत, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से लामबंदी होगी तेज
नहाते समय नदी में डूबा युवक 
फौज में भर्ती होने की चाहत में घर छोड़ भागा किशोर, पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल ढूंढ निकाला
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन
ऐसा क्या हुआ नाबालिग बेटे ने ले ली बाप की जान, पढ़े पूरी खबर
कानपुर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को एक करोड़ रुपये मुआवजा एवं उनके आश्रितों को नौकरी  अति शीघ्र दी ज...
जेवर एयरपोर्ट : देश का होगा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, दो से छह रनवे को मिली मंजूरी
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
स्वच्छता का प्रचार-प्रसार हमारा नैतिक दायित्व है - धीरेन्द्र सिंह, विधायक जेवर
इकोटेक-12 में अनोखी पहल: 105 श्रमिकों को मिले 5 किलो एलपीजी सिलेंडर, स्वच्छ ईंधन से जुड़ा उद्योग क्ष...
राजपत्रित अधिकारियों ने उठाई समायोजन की मांग
अजीत नागर नवादा बने सदर तहसील के अध्यक्ष
भाजपा मंडल दनकौर की संगठनात्मक बैठक में सेवा सप्ताह पकवाड़ा और 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा