जीएनआईओटी में बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन “विहान–2025” सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (GIMSAR) में बी.एससी. नर्सिंग के तीसरे बैच के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम “विहान–2025” का आयोजन 17 सितम्बर 2025 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. (प्रो.) मंजू राजपूत के स्वागत भाषण से हुआ।
इसके उपरांत जीएनआईओटी समूह के चेयरमैन  राजेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने का संकल्प दोहराया। निदेशक प्रो. प्रणति बरुआ ने विद्यार्थियों को नर्सिंग पेशे की गरिमा और अनुशासन पर प्रेरणादायी विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता (चेयरमैन एवं एमडी, फेलिक्स हॉस्पिटल) ने नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डा. अनीता गुप्ता,  नव्या ऑगस्टिन और  अबेडनेगो पीटर जॉनसन ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों को सेवा भावना व पेशेवर दक्षता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बीच सीनियर बैच विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया।

उप-प्राचार्या डा. जे. मनोरंजिनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ और विद्यार्थियों व अभिभावकों को रिफ्रेशमेंट बॉक्स वितरित किए गए।

यह भी देखे:-

हीट वेव/लू से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट सह...
कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गुलिस्तानपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण कब्जामुक्त कराकर डीएफसीसी को सौंपी जमीन
सोशल मीडिया पर सतर्कता से आत्महत्या के मामलों को रोका, गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय प्रयास
जिला कांग्रेस द्वारा नेहरू जी को नमन: बाल दिवस पर बच्चों को दीं सौगातें
योगमय हुआ नोएडा: स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Bikes In September : सिंतबर में होने वाली है नई रेंज की बाइक्स लांच, बाइक लवर्स की बल्ले-बल्ले
रिश्वत मांगने के आरोप में चौकी प्रभारी व दारोगा नपे, एसएसपी लव कुमार ने किया निलंबित
"रेडबुल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का मोटरस्पोर्ट्स आयोजन, युवाओं में उत्साह"
दो कारों में भिड़ंत के बाद एक की मौत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने सरकारी स्कूल तुगलपुर में कराया कमरे का निर्माण
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के 104 किसानों को दिए आबादी भूखंड, 40 भूखंडों का पारदर्शी ड्रॉ ...
ग्रेनो प्राधिकरण ने हिमसागर अपार्टमेंट पर लगाया जुर्माना
IIT BHU B.TECH की पढ़ाई अँग्रेजी के बजाय हिंदी मे पढ़ायेगा, देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय