शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने उन्नत भारत अभियान और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नगला चरनदास गांव कम्युनिटी कनेक्ट विज़िट का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधि विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय से संवाद स्थापित कर प्रश्नावली आधारित सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और विधिक वास्तविकताओं को समझना था। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना, उनकी चुनौतियों को दर्ज किया तथा उनसे जुड़े कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ ऋषिकेश दवे ने बताया की कार्यक्रम सिर्फ समस्याओं को दर्ज करने तक ही यह कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया। विशेष रूप से सामाजिक परिवर्तन से जुड़े मुद्दों जैसे – महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, रोजगार के अवसर, और विधिक सहायता प्राप्त करने के उपाय पर चर्चा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विधि शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी तक सीमित न रखते हुए समाज के बीच ले जाना था, जिससे विद्यार्थी वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझ कर भविष्य में एक उत्तरदायी, संवेदनशील और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित विधि-व्यवसायी बन सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ बरनाली खारा, डॉ निम्मी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं, संकाय समन्वयक डॉ वैशाली अरोड़ा एवं डॉ मानवेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। शारदा वेलफेयर के देशराज सिंह और बबीता का भी विशेष आभार, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी प्रभावी व सार्थक बन सका।

यह भी देखे:-

यूपीआईटीएस 2025 के दूसरे दिन रिकॉर्ड फुटफॉल, MSME सत्र और भारत-रूस व्यापार संवाद ने बटोरी सुर्खियाँ
ग्राम सलारपुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया निरीक्षण
नवरात्रि पर माँ भगवती के भजनों से गूंजा लॉ-रेसिडेंशिया सोसाइटी परिसर
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन सेरेमनी, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम का सफल आयोजन
जहांगीरपुर श्रीराम  बारात में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
दादरी में विद्यार्थियों को गीता का अमूल्य उपहार, 251 प्रतियां भेंट
जीबीयू में विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में उन्नत साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
एसएसपी लव कुमार के आकस्मिक निरीक्षण में इस थाना में मिली कमियां, पढ़ें
जिला गौतम बुद्ध नगर की ताइक्वांडो टीम लखनऊ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का अमृत महोत्सव
जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी समेत महत्वपूर्ण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: राकेश कुमार सिंह ने संभाला यमु...
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 56 यूनिट रक्त दान किया