हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली में महिला की मौत

ग्रेटर नोएडा: बादलपुर थाना क्षेत्र में आयेजित एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9:30 बजे शादी पुर छिड़ौली गांव में फिरोज पुत्र वसीम की बारात जा रही थी। घुड़चढ़ी कार्यक्रम के दौरान काफी महिला-पुरुष नाच रहे थे। इसी दौरान सद्दाम पुत्र यामीन नाचते-नाचते अपने तमंचे से फायर करने लगा जो घुड़चढ़ी देख रही श्रीमती इकरार बेगम पत्नी यामीन निवासी शादीपुर छिड़ौली गांव को लग गया। गोली लगते ही इकरार बेगम मौके पर गिर पड़ी और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में मृतिका के पति यामीन ने थाना बादलपुर में तहरीर दी है। आरोपी सद्दाम मृतिका की सगी बहन का लड़का है। फिलहाल वो मौके से फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी देखे:-

बंद फैक्ट्री में चोरी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
बेख़ौफ़ बदमाशों ने मीडियाकर्मी से मोबाइल लूटा
एसटीएफ के हत्थे चढ़े वांटेड ईनामी बावरिया डकैत
नाइजीरियन ठग गिरोह के लिए आनलाइन ठगी करने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार
लूट, हत्या, डकैती, कुकर्म में वांटेड ईनामी बावरिया एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर 
क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर खाते से निकाली रकम
सूरजपुर में 21 किलो गांजा बरामद, तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: QNET/VIHAAN नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, 1 करोड़ का...
चोरी-लूट में लिप्त दो शातिर गिरफ्तार: सेक्टर-60 नोएडा से चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद, लंबा आपराध...
कई दिनों से फरार गैंगस्टर वांटेड बदमाश गिरफ्तार, विभिन्न धाराओं में था वांछित
बंद कमरे में मिला दंपत्ति का शव, सीआईएसएफ में तैनात था पति
दो वाहन चोर गिरफ्तार
क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंकों से ठगी करने वाले जालसाज एसटीएफ के गिरफ्त में 
रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का शूटर 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में घायल, यूपी एसटीएफ–आगरा पुलिस की संय...
नोएडा की स्वाट टीम व बीटा 2 पुलिस ने किय्या 48 घंटे में खुलासा: कैश कलेक्शन एजेंट से लूट का मामला सु...