एस्टर पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट, पहले ही दिन दिखा रोमांच

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। युवा क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा, मोहम्मद अमन और दिव्यांश जोशी भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

अंडर-17: वेस्ट जोन डोमिनेटर्स की शानदार जीत
यंग स्टार मैदान पर अंडर-17 वर्ग के मैच में वेस्ट जोन डोमिनेटर्स ने ईस्ट जोन सनराइज स्टैलियंस को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टैलियंस की पूरी टीम 16.5 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज श्रेयांस (14 रन) और कृष्ण कुमार (11 रन) ही थोड़ा संघर्ष कर सके। गेंदबाज विराज ने तीन विकेट, जबकि अंश भाकर, अर्णव सिंह और अनय जैन ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में डोमिनेटर्स ने महज 6 ओवर में 65 रन बनाकर जीत हासिल की। अंश भाकर ने नाबाद 37 रन बनाए और दो विकेट भी चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रिदे माहेश्वरी ने 24 रन की नाबाद पारी खेली।

अंडर-14: साउदर्न स्ट्राइकर्स की 6 रन से जीत
अंडर-14 मुकाबले में साउदर्न स्ट्राइकर्स ने सनराइजर्स स्टैलियंस को 6 रन से हराया। स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए, जिसमें मयूर एन ने शानदार 54 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। जवाब में स्टैलियंस की टीम 149 रन ही बना सकी।

साउथ जोन टाइटंस का दबदबा
दिन के तीसरे मैच में साउथ जोन टाइटंस ने ईस्टर्न मेवरिक्स को 15 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 20 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में मेवरिक्स की पूरी टीम 126 रन पर सिमट गई।

टूर्नामेंट के पहले दिन खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

यह भी देखे:-

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 में GNIT–IPU ने हासिल की उप-विजेता ट्रॉफी — गेहूं रोग पहचान पर अभिनव समा...
अखिलेश यादव बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीना देंगे एक हजार रुपये, भाजपा को बताया चंदाजीवी
नासा की भविष्यवाणी: 2030 में चांद पर होगी हलचल और धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़
स्वच्छता में नंबर वन आओ, दो लाख इनाम पाओ
वैज्ञानिक की दो बेटियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Coronavirus News: बिहार में 24 घंटे में 27 लोगों ने तोड़ा दम, पूर्व मंत्री मेवालाल भी कोरोना से हारे
ग्रेटर नोएडा में खुद का आशियाना पाकर खिल उठे चेहरे
घर में दवाइयों की डिलीवरी के लिए इन नम्बरों पर करें CALL
गौतमबुधनगर में फिर बड़ा कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
दर्दनाक : सड़क हादसे में छात्र की मौत, अध्यापक पिता गंभीर
यूपी : सचिवालय में 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, शिक्षा निदेशालय में भी 14 पॉजिटिव
यूपी सीडा व व्यापारियों ने मिलकर रामलीला मैदान में लगाए पौधे
ईएमसीटी की पहल: छोटी मिलक के बच्चों को मिला शिक्षा का नया संबल
किसानों की समस्याओं का होगा समाधान: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
जहांगीरपुर में पागल कुत्ते के काटने से मासूम की मौत
पिछले कई साल से बिना मान्‍यता के चल रहा था द खेतान पब्‍लिक स्‍कूल, हज़ारो छात्रों के भविष्य ख़तरे में ...