रोड को डुबो रहा है खुले नाले का गंदा पानी , नोएडा प्राधिकरण बेपरवाह

नोएडा: शहर के भंगेल क्षेत्र पर पिछले एक साल से खुले नाले से अब पानी रिसकर रोड एवं पास की मार्केटों में भरने लगा है , गौरतलब यह है के वहीँ बाटा चौक के नाम से भंगेल का मुख्या तिराहा एवं बस स्टॉप भी है , जिससे वहां खड़े होकर बस का इंतज़ार करने वालो की शामत आ गई है , यहाँ कई बार लोग नाले में गिर चुके हैं एवं नाले की गन्दी बदबू से आसपास खड़ा होना नामुमकिन हो गया है, यहाँ तक निकट पड़ने वाली मार्केटों में भी यह पानी घुसने लगा है जिससे बड़ा आर्थिक नुक्सान हो रहा है , यह ही नहीं बरसात नज़दीक होने से जनता और दुकानदारों में भय व्याप्त है , जहाँ पानी सारे क्षेत्र में भरेगा ,वहीँ गंभीर बीमारियां भी पनपेंगी , इसके पहले समाजसेवी श्री तोमर ने इसकी शिकायत कई बार की पर आश्वासन के अलावा कुछ ख़ास प्राप्त नहीं हुआ, इस नाली को ढकने का कार्य जे इ श्री जय कुमार को मिला , पर उन्होंने कार्य पूरा नहीं किआ , इस परेशानी के निवारण के लिए मार्किट दुकानदार एसोसिएशन ने परियोजना अभियंता -डिवीज़न 7 से शिकायत भी की है ,जिसकी ज़िम्मेदारी फिर से जे ई श्री जय कुमार के पास आई लेकिन इस बार भी उन्होंने आश्वासन के अलावा कुछ नहीं किआ और मामला ठन्डे बस्ते में है , , स्थिति को भयावह होते देख मार्किट एसोसिएशन ने समाजसेवी के द्वारा मीडिया की मदद की गुहार की है , जिससे सरकार द्वारा किये गए वादे पूरे किये जाएँ और परेशानी और ज़्यादा बढ़ने से पहले उसे ठीक कर लिया जाए ! यदि स्थिति को अभी नहीं संभाला गया तो बाद में प्राधिकरण को जवाबदेही देने में बेहद परेशानी होने वाली है !

यह भी देखे:-

समाजसेवी ओम रायज्यादा के नेतृत्व में दिव्य उपवन में स्वच्छता अभियान, कृष और सूर्या ने निभाई अहम भूमि...
अच्छे दिन के खुवाब में लोगो को ट्रेन यात्रा भी नसीब नहीं
अनुच्छेद-370 को लेकर विपक्ष की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण: सुधांशु त्रिवेदी
बिहार एसटीएफ होगा हाईटेक, नक्सल विरोधी अभियानों के लिए स्पेशल टास्क फोर्स को मिलेंगे सेटेलाइट फोन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम
सनसनी खेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
नासा के डॉ. अशोक प्रजापति ने NIET में 600 से अधिक इंजीनियरिंग छात्रों को किया प्रेरित
वर्क फ्रॉम होम के जमाने में 1Gbps का प्लान क्यों है जरूरी
यूपी सरकार की सूची में दर्ज कुख्यात अनिल दुजाना एनकाउंटर में ढेर
समस्त महाजन द्वारा दिल्ली में नया कार्यालय शुरू, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवदया और गौसेवा...
सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मा...
Assembly Elections 2023 Date: राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल,चुनाव आयोग न...
DU 1st Cut-Off 2021 List: डीयू के इस कॉलेज ने जारी की पहली सूची, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में 98.5% रहा क...
69 हजार शिक्षक भर्ती : कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी काउंसलिंग, एक समय में पांच ही शिक्षकों की काउंसलि...
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 45 जिलों में भाजपा का सपा से मुकाबला
इमरान ने कहा- अनुच्छेद-370 पर फैसला पलटने तक भारत से संबंध नहीं,बौखलाया PAK