ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, निवासियों ने जताई नाराजगी

ग्रेटर नोएडा:
स्वच्छता को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर बीटा वन में साईं नाथ कंपनी को सफाई का ठेका दिया गया है। कंपनी के अनुसार, क्षेत्र की सभी गलियों में हर तीसरे दिन झाड़ू लगाकर पत्तों और कचरे को उठाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि सफाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

सेक्टर की महिलाओं ने बताया कि जब आरडब्ल्यूए की टीम निरीक्षण के लिए आती है, तभी सफाई ठीक से की जाती है। अन्य दिनों में गलियों की स्थिति बदतर बनी रहती है। उनका कहना है कि सफाईकर्मियों की उपस्थिति और कार्यशैली पर कोई नियमित निगरानी नहीं हो रही है।

सेक्टर बीटा वन आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग और संबंधित ठेकेदार से अपील की है कि सफाई कार्य को सेक्टरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल दिखावे की नहीं, बल्कि नियमित और प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्राधिकरण सफाई कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ाए और ठेकेदार को जवाबदेह बनाए ताकि सेक्टर बीटा वन वास्तव में स्वच्छ और स्वस्थ रह सके।

यह भी देखे:-

अवैध अड्डों से शराब न ख़रीदें, ले सकता है आपकी जान, प्रशासन ने फीडबैक के लिए जारी किया नम्बर
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने रचा इतिहास: B.Pharm पाठ्यक्रम को NBA की पाँचवीं बार मान्यता
 विनायक ग्रुप का नया कमर्शियल प्रोजेक्ट "एसएलसी 315" का भूमि पूजन संपन्न, ग्रेटर नोएडा में रिटेल और ...
गौतमबुद्धनगर प्रशासन की एडवाइजरी: भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश
यूपी: अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा टीकाकरण, सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य व्यवस्था
ग्रेनो टोस्टमास्टर क्लब की बैठक , प्रस्तुतीकरण कौशल तेज करने का मिला मौका
गैंगस्टर अनिल दुजाना ने कोर्ट में रचाई सगाई
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर सुशासन सप्ताह कार्यशाला का आयोजन, अधिकारियों ने दी जनकल्याणकारी...
"पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी है" : धीरेन्द्र सिंह 
यूपी चुनाव: मायावती ने मुख्तार अंसारी का काटा टिकट, कहा- 'किसी बाहुबली-माफिया को बसपा नहीं लड़ाएगी च...
शिक्षक ही हैं राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के निर्माता:धीरेंद्र सिंह विधायक
पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसायटी द्वारा दुर्गा पूजा , भंडारा कल
वाट्सअप चैट और ईमेल पे हथियारों की लोकेशन भेजता था आतंकी का आक़ा
जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव बोले— 09 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से होंगे हजारों मामलों का...
ग्रीस से सीधे इसरो मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, वैज्ञानिकों को दी बधाई
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग में शिक्षक दिवस का आयोजन