गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम कार्यक्रम के का आयोजन

गौतम बुद्ध नगर, 9 सितम्बर 2025 — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आज आत्महत्या रोकथाम कार्यक्रम के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विविध गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना और सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण अभियान से हुई, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में थी, बल्कि जीवन को बचाने और पोषित करने के प्रतीक के रूप में भी प्रस्तुत की गई।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य अभियान “Know Your Friend” का शुभारंभ किया गया। यह अभियान छात्रों द्वारा छात्रों के लिए संचालित किया जाएगा, जिसमें सहकर्मी समूहों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल का मार्गदर्शन मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विश्वास त्रिपाठी, कुलसचिव, प्रो. बंदना पांडेय, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय (SoHSS), तथा डॉ. मनमोहन सिंह शिशोदिया, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की सराहना की।
इसके पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने “आप अकेले नहीं हैं”, “मानसिक स्वास्थ्य है ज़रूरी” जैसे नारों के साथ पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस रैली ने छात्रों को एकजुट होकर एक-दूसरे का सहारा बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “साइ ऑर्बिट क्लब” द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, जो पीयर ग्रुप आधारित मानसिक स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा था। इस नाटक में छात्रों की मानसिक चुनौतियों, अकेलेपन, दबाव और आत्महत्या जैसे गंभीर विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर सोच को प्रेरित किया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आनंद प्रताप सिंह, अध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग व समाज कार्य विभाग , सभी संकाय सदस्यों, एवं छात्रों, मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कार्य विभाग, के सहयोग से किया गया।

यह भी देखे:-

अब लावारिस शिशुओं की देखभाल करेगा जिला प्रशासन
अगस्त क्रांति के अवसर पर,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो,के नारे के साथ सदर तहसील में हल्ला बोल प्रदर्शन।
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज ने प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान को जोड़ने वाली अभिनव HCI लैब का शुभारंभ कि...
एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे
यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण  
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेवकों और छात्रों के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
सर्वेन्ट क्वाटर में घरेलु सहायिका ने लगाई फांसी
गलगोटिया विश्वविद्यालय में ग्रेटर नोएडा शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हुआ शुभारम्भ , कलाकार की कला से आकार ले...
ग्रेटर नोएडा के नवादा में छठ महापर्व की धूम, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवा...
गौतमबुद्धनगर: औद्योगिक विकास को रफ्तार देने को डीएम की बड़ी पहल, उद्योग बंधु बैठक में उठे समाधान कें...
आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने जेवर तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रर्दशन
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी से नेफोमा टीम ने मीटिंग कर समस्याओं से अवगत कराया
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अफ्रीका दिवस की धूम, सांस्कृतिक रंगों से सजी वैश्विक एकता की मिसाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट- मल्टीप्वाइंट कनेक्शन : एनपीसीएल की टीम ने टेक्निकल ऑडिट के लिए किया दौरा
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने जीते सभी पदक
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने निर्धन बच्चों में स्वेटर, स्कूल ड्रेस व जूते वितरित किये