एनसीआर में हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा

  • दनकौर पुलिस ने दबोचा सप्लायर, 04 पिस्टल और 06 तमंचे बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। इनमें 04 पिस्टल .32 बोर, 30 जिंदा कारतूस .32 बोर और 06 तमंचे .315 बोर शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 09 सितंबर 2025 को सलारपुर अंडरपास के पास से अभियुक्त सूफियान कुरैशी पुत्र मोहम्मद मतलूब कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह मूल रूप से जिला सम्भल, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि फिलहाल दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र में रह रहा था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ थाना दनकौर में मु0अ0सं0 241/25, धारा 9/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बरामदगी की इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि अवैध हथियार अक्सर गंभीर अपराधों को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाते हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन-किन गिरोहों और तस्करों से जुड़े हुए हैं।

यह भी देखे:-

नोएडा : ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
सीनियर के साथ मारपीट के आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, पीडित के पिता की सदमे से हुई मौत
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : जानिए किन प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द
ग्रेटर नोएडा में हुआ ऐसा हादसा जिससे मानवता हुई शर्मसार
सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा, ग्रेटर नोएडा महात्मा गांधी के लोकल सेल्फ गवर्नमेंट का उत्कृष्ट नमूना
मर्डर में वांटेड दो ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
बिसरख पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल बरामद
कोहरे की चादर में लिपटी एनसीआर, वाहनों की रफ्तार थमी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जन शिकायतें सुनने को बोर्ड रूम में बैठेंगे सीनियर अफसर
जी.एस.टी. में पंजीयन बढ़ोत्तरी, रिटर्न दाखिला एवं टीडीएस कटौती के प्राविधानों से व्‍यापारियों को जागर...
गौतमबुद्धनगर में महिलाओं की सुरक्षा को नई मजबूती, 2 नए पिंक बूथ का उद्घाटन
जेवर में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती, महिला सशक्तिकरण पर हुआ जोर
शिक्षक दिवस पर जिम्स और एनएमओ द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
1500 किलो विस्फोटक सामग्री, बने-अधबने पटाखे व उपकरण बरामद
कुख्यात सुंदर भाटी का भाई गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में पुलिस को थी तलाश