ग्रेटर नोएडा के निजी हॉस्टल में सनसनी : दोस्ती के रिश्ते पर चली गोली, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो छात्रों ने कमरे के भीतर ही गोली चला ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक छात्र को मृत अवस्था में और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, घटना नॉलेज पार्क-3 स्थित कॉलेज हॉस्टल के एक कमरे की है। सिक्योरिटी गार्ड ने कमरे से कराहने की आवाज सुनी और वार्डन को सूचित किया। जब गेट खोलने की कोशिश नाकाम रही तो पीछे से सीढ़ी लगाकर बालकनी के रास्ते कमरे के भीतर झांका गया। वहां दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। शीशा तोड़कर दरवाजा खोला गया तो पता चला कि दीपक कुमार (22) पुत्र देवेला वेंकट, निवासी चिलकुलरी, आंध्र प्रदेश, एमबीए छात्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि देवांश चौहान (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी भगवान टॉकीज, आगरा, पीजीडीएम छात्र गंभीर रूप से घायल थे।

प्रथम दृष्टया दोनों छात्र गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि किसी आपसी कारण से एक ने दूसरे को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखे, फोन, लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

घायल छात्र देवांश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक दीपक कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर कमरे को सील कर दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

पशु चोरों का आतंक, एक रात में आधा दर्जन भैंस चोरी
बहुचर्चित हरेंद्र नागर प्रधान हत्याकांड : जानिए, कुख्यात सुंदर भाटी के अलावा किन 11 गुर्गों को कोर्ट...
गौरव चंदेल हत्यकांड में पुलिस के हाथ लगा पहला सुराग
ब्लाइंड मर्डर में पुलिस का खुलासा, कुकर्म का विरोध करने पर हुई थी बच्चे की हत्या, आरोपी दो नाबालिक ...
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी नगदी व बाइक
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 497 लोग गिरफ्तार
बैंक में तैनात गनर के हाथ से बंदूक गिरी, गोली चलने से एक घायल
गौतमबुद्धनगर : पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
पिटाई से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
सिपाही के इस हरकत की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सस्पेंड
भू माफियाओं के खिलाफ तहसील में जमकर हंगामा
दादरी पुलिस ने किया अवैध मिट्टी खनन के आरोप में तीन को गिरफ्तार
पक्षी विहार में मछलियों का अवैध शिकार करते दो गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
स्क्रैप  माफिया राजकुमार नागर से बरामद लाखों की नगदी के बारे में जांच कर रहा है आयकर विभाग
28वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत