ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने तबला वादन में मचाई धूम, संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में रहे प्रथम

ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को आयोजित संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल कत्थक केंद्र, गाज़ियाबाद में किया गया था।

शास्त्रीय संगीत की सभी विधाओं (गायन, वादन और नृत्य) में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईशान ने अवनद्य वाद्य वर्ग के अंतर्गत तबला वादन प्रस्तुत कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

ईशान मिश्रा दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र हैं और तबला वादन की शिक्षा पंडित मिथिलेश कुमार झा से प्राप्त कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें इस वर्ष Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई है।

ईशान की इस उपलब्धि से गुरुजन, परिवार और विद्यालय प्रबंधन ने गर्व व्यक्त किया है।

यह भी देखे:-

यूपीआईटीएस 2025 बना उद्योग जगत के लिए गेम-चेंजर
लॉयड में 'हॉलीवुड ऑस्कर' थीम के साथ विदाई समारोह का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ गया सारा परिवार
बी. एन सिंह ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, लोगों ने किया सम्मान, जिलाधिकारी रहते हुए उनके द्वारा क...
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत गौतम बुद्ध नगर में आठ कृषक आश्रित परिवारों को मिली आर्थिक सहा...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेंसी ने बनाई अल्सर और पथरी को ठीक करने की दवा
ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर मिलेगा ओपन जिम का तोहफा
GIMS  में नवरात्र के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन 
सहज योग ध्यान से छात्रों और शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में मदद, तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान
अर्जुन पुरस्कार सम्मान मिलने पर वरुण भाटी के गांव जमालपुर में मनाई गई खुशियां
सावित्री बाई इंटर कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम
भाजपा गौतमबुद्ध नगर कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती धूमधाम से मनाई गई
ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी  इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड प्रोग्...
साइबर सुरक्षा पर राष्ट्रचिंतना की 34वीं गोष्ठी, विशेषज्ञों ने किया सतर्क रहने का आह्वान
कलयुगी बेटे ने ईंट मारकर पिता की हत्या की, पूरी रात शव के पास सोता रहा आरोपी
ग्रेटर नोएडा : आवारा कुत्तों ने सेक्टरवासियों का जीना किया मुहाल