XU-3 सेक्टर में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का खतरा, प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग तेज

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर XU-3 के सी ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोटरसाइकिल सवारों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

निवासियों के अनुसार, 27 अगस्त 2025 को एक महिला और बच्ची पर सी ब्लॉक में हिंसक प्रवृत्ति के कुत्तों ने हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

इसी तरह 6 सितंबर 2025 की शाम को सी-423 निवासी अपने घर के पास घूम रहे थे, तभी कुछ हिंसक कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं और घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सी ब्लॉक में स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बहुत अधिक है। इस समस्या की शिकायत कई बार प्राधिकरण से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोग मानते हैं कि ऐसे कुत्तों से जानमाल को खतरा और रेबीज जैसी घातक बीमारी का डर बना रहता है।

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के सदस्य मनीष पंडित ने बताया कि विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि हिंसक और रेबीज-ग्रसित कुत्तों की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक स्थानों से हटाया जाए और शेल्टर होम भेजा जाए। ऐसे में प्राधिकरण को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी देखे:-

GIMS व शारदा अस्पताल में  Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन (अभ्यास) सफलतापूर्वक आयोजित
डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इलेक्रामा 2023 में माइक्रोग्रिड-आधारित ग्रीन ईवी चार्जिंग स्टेशन और नया वीप...
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक
मुख्यमंत्री योगी लेंगे मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय : राधामोहन सिंह
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों महिलाओं में खाद्य पदार्थ का वितरण
यीडा के अधिकारियों व व्हीलस ग्लोबल फाउण्डेशन के बीच हुई बैठक , मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा फाउंडेश...
गुजरात के नए मुखिया बनें भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
ग्रेटर नोएडा की गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त तत्काल किया जाए: चौ.प्रवीण भारतीय
गांव नीमका मे शहीद दिवस पर शहीदो को याद किया
जी.डी. गोयनका के छात्रों का ऐतिहासिक लाल किले का भ्रमण: भारत की गौरवशाली विरासत और मुगल वास्तुकला का...
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, बुद्ध धम्म क...
पीएफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
हेल्थ अपडेट: वेंटिलेटर पर नहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी जानकारी
"एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है" : दीप चंद्रा