सेक्टर डेल्टा टू में आरडब्ल्यूए द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा, 6 सितंबर — आर डब्ल्यू ए डेल्टा टू द्वारा आज सेक्टर डेल्टा टू के गेट नंबर-4 पर एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में सेक्टरवासियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम उठाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी और महासचिव आलोक नागर ने किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्ष जीवन का आधार हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह न केवल पेड़ लगाए, बल्कि उनकी देखभाल भी करे। हरा-भरा वातावरण ही स्वस्थ और खुशहाल समाज की नींव रखता है।”
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सेक्टरवासी और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी ने मिलकर अपने सेक्टर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने न केवल हरियाली को बढ़ावा दिया, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय चेतना को भी मजबूत किया।
