दादरी में शिक्षक सम्मान समारोह: शिक्षा के दीप को किया प्रज्वलित

दादरी, 5 सितंबरपब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर मोहन कुंज धर्मशाला में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक श्रीचंद शर्मा और क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। श्रीचंद शर्मा ने शिक्षण कार्य को “राष्ट्र निर्माण की नींव” बताते हुए कहा कि बच्चों को दिया गया ज्ञान ही देश की दिशा तय करता है।

संस्था के अध्यक्ष संदीप भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जो समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। दादरी शहर के विभिन्न स्कूलों से आए डायरेक्टर्स, प्रधानाचार्य और शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मयंक राणा और राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संरक्षक विनोद गोयल और हृदेश राव ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

इस अवसर पर कैलाश चौहान, टीकाराम शर्मा, सतीश शर्मा, शिव प्रताप राठी, सुभाष टोंगर, भोपाल खारी, हरिओम शर्मा, अनूप राठोर, विनीत चौहान, ओमेंद्र, एस.के. सिंह, जगत भाटी, अनिल नागर, विक्रांत नागर, अरविंद शर्मा, राजवीर सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल शिक्षकों को सम्मानित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया।

यह भी देखे:-

हज-2026 के लिए तैयारी शुरू, हज कमेटी ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
मेरठ सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने गौतम बुध नगर जेल में बंद किसानों से की मुलाकात
किसानों की रिहाई को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन निकालेगा पैदल मार्च
हैबतपुर में अवैध निर्माण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर
आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और धरना दि...
DWPS में वसंत पंचमी और कक्षा XII का फेयरवेल: परंपरा, उत्सव और सम्मान का अद्भुत संगम
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
किसानों के धरने में शामिल हुए सपाई
हिंडन नदी को बचाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह करेंगे पद यात्रा
विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, बेल का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश
किसान एकता संघ ने बड़ी धूमधाम से मनाया संगठन का चौथा स्थापना दिवस
6 मार्च को किसान एकता संघ मनायेगा अपना द्वितीय स्थापना दिवस
होम बायर्स पर नेफोवा की प्रभारी मंत्री से मुलाकात, सरकार की अबतक की पहल को बताया असंतोष जनक
बिजली के खम्बे से टकराया ट्रक, लगी आग, और हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा
दर्दनाक हादसा : आठवी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत