भाजपा जिला कार्यालय में एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीतिक बैठक, ऐतिहासिक विजय का संकल्प

गौतमबुद्धनगर, 5 सितंबर 2025 —
शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल संयोजक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज एवं धर्मेन्द्र कोरी ने निभाया।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ मैदान में उतरेंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करना है।”

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकमत से आगामी चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनविश्वास को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नेताओं ने कहा कि हर स्तर पर समन्वय और सक्रियता से चुनावी सफलता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, राहुल पंडित, इन्द्र नागर, रवि जिंदल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, सुनील ठाकुर, गजेन्द्र वाल्मीकि, संजय भाटी, विशाल कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक ने न केवल चुनावी दिशा को स्पष्ट किया, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कोरस फेस्ट का भव्य समापन, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने मचाया धम...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 122 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या फैसले लिए गए
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय अभिव्यंजना 2025-26 के दूसरे दिन कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा का भव्य संगम
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन , सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर,
कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
बिस्कुट कंपनी में मजदूरों -मैनेजमेंट में मारपीट, कंपनी में तोड़ फोड़ , पुलिस पर हुआ पथराव, कई घायल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को मनाया जाएगा अपना 18वां स्थापना दिवस
सार्थक’ हिंदी व्याकरण पुस्तक का ऑनलाइन विमोचन, नवाचारी शिक्षण व सरल युक्तियों से बच्चे सहज रूप में स...
डा. अमित गुप्ता को अमेरिकन कॉलेज आफ फिजिशियन ने फेलोशिप के लिए चुना
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
“भारत को जानो” प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया ज्ञान और संस्कृति के प्रति उत्साह
किसानों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जीबीयू को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में तीसरा पुरस्कार
प्रेरणा विमर्श – 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च
गौतमबुद्ध नगर: जिले में चला ऑपरेशन क्लीन 4