ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर : पति-पत्नी को गोलियों से भूना

ग्रेटर नोएडा : नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहड़ा गांव में आज सुबह को पंचायत के दौरान हुए विवाद में पति पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटों ने अपने चचेरे भाई की वर्ष 2015 में हत्या कर दी थी। इसी मामले को लेकर आए पंचायत चल रही थी।

सीओ दादरी निशांत शर्मा ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहड़ा गाँव के रहने वाले बेदराम व उनकी पत्नी श्रीमती नत्थो देवी की आज सुबहको गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ ने बताया कि वेदराम के भाई हेतराम की बेटे साहब की वर्ष 2015 में चिटैहड़ा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक वेद राम के दो बेटे हैं जेल गए थे। सीओ ने बताया कि साहब की हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में समझौता करने को लेकर आज लोगों द्वारा चिटैहड़ा गाँव में पंचायत रखी गई थी। पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया . जब वेदराम व उनकी पत्नी श्रीमती नत्थो देवी कार से वापस जाने लगे तो घर के पास उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गयी। इस घटना में गोली लगने से वेदराम व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि मृतक गांव छोड़कर कहीं अन्य जगह पर रह रहे थे। आज पंचायत में भाग लेने के लिए वह अपनी कार से गांव में आए थे।

यह भी देखे:-

घायल अवस्था में मिला युवक
मतदाता सूची से दलित महिला का नाम कटने पर ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी व तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार समेत...
छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
बिजली विभाग के कैशियर से कैश लूट , जांच में जुटी पुलिस
दूध व्यापारी ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
ड्यूटी से गैर हाजिर होकर पुलिसकर्मी कर रहा था लूट की वारदात, साथी के साथ हुआ गिरफ्तार
चालक को अगवा कर व्यवसायी की लूटी कार
12 साल से फरार चल रहे हत्या आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
वांटेड गैंगस्टर नोएडा में गिरफ्तार
बाईक सवार युवती ने एक महिला का पर्स लूटा
द्रोण मेले में हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़
परिवार सोता रहा , चोर समेट ले गए लाखों का माल , पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
रिटायर्ड जज की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा सोने की चेन
ग्रेटर नोएडा में बेख़ौफ़ हुए बदमाश : घर के बाहर से महिला से मोबाईल लूट
नोएडा में प्लॉट हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 करोड़ की संपत्ति पर कब्जे की साजिश नाकाम
बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार