जी.एल. बजाज की छात्रा अमृता यादव ने सुपर 50 एसएसबी कैंप में चमकाया नाम, पंकज अग्रवाल बोले – “यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण”
ग्रेटर नोएडा। जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की छात्रा लांस कॉर्पोरल अमृता यादव ने प्रयागराज में आयोजित यूपी निदेशालय के सुपर 50 एसएसबी कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है।
बी.टेक (सीएसडीएस) चौथे वर्ष की छात्रा और सीनियर विंग प्रतिनिधि 31 यूपी (जी) बीएन, गाज़ियाबाद ग्रुप की अमृता का चयन 11 ग्रुप्स से चुने गए 50 श्रेष्ठ कैडेट्स में हुआ था। इस कैंप के दौरान उन्होंने पीपीडीटी, टीएटी, डब्ल्यूएटी, एसआरटी, स्नेक रेस, इंडिविजुअल ऑब्स्टेकल्स जैसे जीटीओ कार्यों के साथ-साथ समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और साइकोन्यूरोबिक्स सत्र में हिस्सा लिया।
अपनी लगन और मेहनत से अमृता ने न सिर्फ़ ए ग्रेड हासिल किया बल्कि इंटरव्यू, साइकोलॉजी और जीटीओ सभी क्षेत्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि उनके ऑफिसर-जैसे गुणों और अदम्य जज़्बे का प्रमाण मानी जा रही है।
संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि जी.एल. बजाज में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और साहस पर भी बल दिया जाता है। “अमृता की यह उपलब्धि पूरे जी.एल. बजाज परिवार के लिए गर्व का क्षण है,” उन्होंने कहा।
