सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आगाज, परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा

ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का आज से आगाज हो गया। जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं के विद्यार्थियों ने आज अंग्रेजी की परीक्षा दी।

अंग्रेजी का प्रश्न पत्र बेहद आसान रहा, जिसे हल करने में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई। यही वजह है कि जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने के दौरान परीक्षार्थी आसान प्रश्न पत्र और उसे कम समय में हल कर लेने की चर्चाओं में मशगूल रहे। सेक्टर बीटा एक स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र प्रणब ने बताया कि अंग्रेजी का इससे आसान प्रश्न पत्र नहीं हो सकता था। उन्होंने आधे घंटे पहले ही प्रश्न पत्र हल कर लिया। कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया अन्य परीक्षार्थियों ने भी दी। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के दौरान बैठक व्यवस्था में होने वाली समस्याओं को देखते हुए सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

होने वाली आयोजित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण कहीं न कहीं अभिभावक भी चिंतित नजर आए। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा के बाद रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा के पहले दिन अनुमानित भीड़ को देखते हुए कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर एहतियातन पीसीआर वैन भी तैनात कर दी गई थी। हालांकि, सभी जगह परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
अंग्रेजी का प्रश्न पत्र तो आसानी से हल कर लिया। पहला दिन होने की वजह से प्रश्न पत्र को लेकर काफी चिंता हो रही थी, लेकिन आसान प्रश्न पत्र देखते ही निश्चिन्त होकर हल किया।

यह भी देखे:-

MechXPO-2025: लॉयड कॉलेज में इंजीनियरिंग नवाचारों का भव्य संगम
जी.एन.आई.ओ.टी में फ्रेशर पार्टी , राघव गौर मिस्टर तो विधि गंभीर बनी मिस फ्रेशर
“आई आई टी रुड़की एलुमनी एसोसिएशन नोएडा द्वारा टैलेंट हंट और गेट टुगेदर का आयोजन”
आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में प्री-इंडक्शन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वीयट्नामी नव वर्ष के कार्यक्रम आयोजन किया
गलगोटियाज विश्वविद्यालय : रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
AI के अनियंत्रित विकास से खतरा! जीएल बजाज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : टीम इ बूस्टर्स ने जीता इको कॉर्ट सीजन-5 प्रतियोगिता
युनाईटेड कालेज आॅफ एडुकेशन में उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
जीएनआईओटी प्रबंध एवं शिक्षण संस्थान में उद्यमिता पर संगोष्टी का आयोजन
विश्व उद्यमी दिवस पर आईआईएमटी में वेबिनार का आयोजन
आइआइएमटी कॉलेज में अटल जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित
शारदा विश्वविध्यालय में अन्ताराष्ट्रीय योग दिवस, विदेशी छात्रों समेत एक हज़ार लोगों ने किया योगाभ्यास
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
शारदा विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित मेडिकल स्टूडेंट्स से चांसलर पी.के गुप्ता ने कहा - निस्वार्थ सेवा...