जीबीयू और एचसीएल फाउंडेशन के बीच एमओयू, 500 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सशक्तिकरण

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और एचसीएल फाउंडेशन ने आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य जमीनी स्तर से छात्रों को खेलों में प्रोत्साहित करना और उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु चयन व विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
इस पहल के तहत देशभर के 500 से अधिक युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं और वंचित तबके के युवाओं, को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें एचसीएल फाउंडेशन की जमीनी स्तर पर गहरी पैठ और अवसंरचना सहयोग को जीबीयू की विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और अकादमिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।
इस साझेदारी के अंतर्गत खिलाड़ियों को संरचित कोचिंग, पोषण संबंधी सहयोग, अकादमिक सहायता और सुरक्षित आवास जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि उनके समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
एमओयू पर हस्ताक्षर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वाश त्रिपाठी और एचसीएल फाउंडेशन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर, ग्लोबल सीएसआर (HCLTech) डॉ. निधि पुंधिर ने किए। इस अवसर पर सभी डीन, एचसीएल फाउंडेशन की टीम और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
डॉ. निधि पुंधिर ने कहा –
“खेल परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के साथ इस सहयोग के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर पृष्ठभूमि से आने वाले युवा खिलाड़ियों को समान और समावेशी अवसर मिलें।”
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा –
“यह साझेदारी हमारे साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता और खेल प्रशिक्षण को एकीकृत कर भावी चैंपियनों का निर्माण किया जाएगा। ऐसे खिलाड़ी आत्मविश्वासी, सक्षम और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनेंगे।”
गौरतलब है कि एचसीएल फाउंडेशन का “स्पोर्ट्स फॉर चेंज ” कार्यक्रम 2016 से अब तक ₹80 करोड़ का निवेश कर 64,311 युवा खिलाड़ियों को सहयोग दे चुका है, जिनमें 169 पैरा-एथलीट्स शामिल हैं। इस कार्यक्रम में 50.7% महिला खिलाड़ियों की भागीदारी रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत 145 कोच, 149 स्कूल एवं कॉलेज प्रवेश और अनेक छात्रवृत्तियाँ तथा प्रशिक्षण अवसर प्रदान किए गए हैं।
इस एमओयू से जीबीयू और एचसीएल फाउंडेशन मिलकर आने वाले वर्षों में भारत को नई खेल प्रतिभाएँ देंगे, जो विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।

यह भी देखे:-

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 : हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार का अभियान , पुरानी  पुस्तक के बदले हेलम...
ग्रेटर नोएडा सोनिक वर्ल्ड मॉल में खुला मल्टीप्लेक्स
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में डिबेट प्रतियोगिता: ईवी पर छात्रों ने रखे तर्क, भविष्य की तकनीक पर हु...
जीबीयू के बायोटेक छात्रों ने समझी आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण की आधुनिक तकनीक
कल का पंचांग, 5 मार्च 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
जीएसटी जागरूकता अभियान चलाया गया
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और त्...
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने यूके में स्ट्रेटेजिक सहयोग और विकास के अवसरों के लिए इंडिया बिज़नेस ग्रुप ...
लोक अदालत शिवर में शारदा विश्विद्यालय के विधि विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता।
कोरोना से बच्चों का जीवन दांव पर लगा देखना हृदय विदारक:सुप्रीम कोर्ट
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
सिलिंडर फटने से युवक की मौत, दो झुलसे
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पत्रकार को पितृ शोक, कलमकारों, समाजसेवियों ने जताई संवेदना