सात फेरों का घोटाला , डीएम ने दिए जांच के आदेश , दोषियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घोटाले की खबर मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है. यह कमेटी घोटाले की जांच कर जल्द जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट देगी. जिसके बाद दोषियों के खिलाफ एफ़ाइआर दर्ज कराया जायेगा.

विदित हो कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के YMCA क्लब में 66 जोड़ों सामूहिक विवाह जिला प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया था. इस सामूहिक विवाह में प्रत्येक नवदंपति को शासन योजना के तहत 20 हज़ार रूपये की रकम ज्वेलरी, गिफ्ट व अन्य सामान उपहार स्वरूप दिए गए थे. बताया जाता है कि इस योजना में मिलने वाली रकम ज्वेलरी और अन्य सामान के चक्कर में करीब 11 शादीशुदा जोड़ों ने फिर से सरकारी शादी रचा ली. बताया जाता है कि 3 जोड़ों के तो पहले से बच्चे भी हैं.

घोटाले का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है .जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी पी के सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की है. यह टीम इस मामले की गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट जल्दी जिलाधिकारी को सौंपेगा. जिसके बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में घोटाला हुआ है. इससे पूर्व में भी औरैया में घोटाला सामने आया था. वहां पर नव दंपत्तियों को उपहार में मिलने वाली पायल चांदी की जगह निकली थी इस मामले में भी जांच चल रही है.

यह भी देखे:-

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
घोर लापरवाही : करंट की चपेट में आने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
आगामी 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात 100% से ज़्यादा की दर से बढ़ सकता हैः एक्ज़िम बैंक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: चुहड़पुर से हटाए गए 20 अवैध खोखे, नौ काउंटर जब्त
कल का पंचांग, 6 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
बढ़ते हुए प्रदूषण,गिरता हुआ शिक्षा का स्तर एवं फ्लावर बनाने की मांग को लेकर निकलेंगी साइकिल यात्रा।
पौधे लगाने व संरक्षण करने वाली पर्यावरण संरक्षण समिति का दैनिक जागरण ने किया सम्मानित
जहाँगीरपुर 11 दिवसीय राम कथा का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
होम बायर्स पर नेफोवा की प्रभारी मंत्री से मुलाकात, सरकार की अबतक की पहल को बताया असंतोष जनक
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का भव्य शुभारंभ, "जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट" के लक्ष्य के साथ जनपद म...
तीन चरणों में पूरा होगा प्रस्तावित  फिल्म सिटी का निर्माण,  निर्माण के लिए कन्सल्टेन्ट नियुक्त
हैप्पथॉन 2026: स्पर्श ग्लोबल स्कूल में खेल और उत्साह का शानदार उत्सव
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बाजार बंद
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय अभिव्यंजना 2025-26 के दूसरे दिन कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा का भव्य संगम
नोएडा में दही हांडी का हुआ आयोजन