उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर

बुलंदशहर : जिले के सिकंदराबाद कोतवाली एरिया में सिरोधन रोड पर आज तड़के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमित उर्फ कलुआ मारा गया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार सवार बदमाश पुलिस बैरियर को टक्कर मारकर भाग रहे थे। जिसके बाद पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

पुलिस और बदमाशों की इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमित उर्फ कलुआ ढेर हो गया। वह थाना सिकंदराबाद के ग्राम प्राणगढ़ रहने वाला था, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मारे गए बदमाश अमित ने नगर पालिका ठेकेदार जगवीर की 15 जनवरी को अपने साथियों के साथ हत्या कर दी थी। उसके बाद से अमित फरार चल रहा था।

अमित के पास से मृतक ठेकेदार से लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 50 हजार के इनामी बदमाश अमित पर लूट, हत्या, डकैती जैसे करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सिकंदराबाद कोतवाल गिरीश कोटिया की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है।

यह भी देखे:-

लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़िया के साथ चार गिरफ्तार
कार में जलकर हुई मां-बच्चे की दर्दनाक मौत, दहेज़ हत्या का आरोप
देखें VIDEO, यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाला, 21 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
OYO HOTEL में युवक ने फँसी लगाकर की ख़ुदकुशी
एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश , दिल्ली और सटे राज्यों में दे चूका है कई संगीन वारदात...
फजी पर्ची पर अवैध पार्किंग की वसूली करते छह गिरफ्तार
पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया
लिफ्ट देकर होटल कर्मचारी से लूट
ग्रेटर नोएडा: फॉर्च्यूनर में लगी भीषण आग, प्रॉपर्टी डीलर की जलकर दर्दनाक मौत; हत्या की आशंका
जे.पी. इन्टरनेश्नल स्कूल में वार्षिक दिवस "मेलांज 2017" का आयोजन
बंद बोरे में युवती का शव मिलने से सनसनी
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बैंक लूटेरा
टॉय पार्क सेक्टर-33 में यीडा सीईओ की अध्यक्षता में इंटरैक्टिव सत्र सम्पन्न, आवंटियों को यूनिट जल्द क...
सपा नेता की हत्या में फरार चल रहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार
बदमाशों से बुजुर्ग ने मांगी जान की दुहाई, कहा मुझे छोड़ दो तुम्हारे बाप की उम्र का हूं लेकिन बदमाशों ...
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार