जनसंवाद कार्यक्रम में बोले विधायक धीरेन्द्र सिंह , जेवर होगा सर्वाधिक विकसित क्षेत्र
आपने जिस विश्वास के साथ मुझे अपना जनप्रतिनिधि चुना है, वह विश्वास क्षेत्र के विकास के रूप में आपको समर्पित करूं, इस उददेश्य के साथ जेवर क्षेत्र भविष्य का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र होगा। उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनता के मध्य ग्राम थोरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’प्रदेश का मुखिया अपनी ईमानदारी और लगन से इस प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्प है और जल्द ही मुख्यमंत्री जी के प्रयास से जेवर क्षेत्र में अनेकों मल्टीनेशनल कंपनियां आपको देखनों को मिलेंगी, जिनसे नौजवानों को रोजगार और क्षेत्र को तरक्की मिलेगी।’’ गांव की महिलाओं ने भी अपने विधायक को राशन डीलरों की मनमानी से अवगत कराया तथा गांव के ही एक वृद्ध किसान ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह से गांव में गऊशाला बनवाये जाने की मांग की। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनसमूह को आश्वस्त करते हुए बताया कि ’’थोरा इस क्षेत्र का घनी आबादी वाला गांव है। जिला पंचायत व विधायक निधि के माध्यम से इस गांव में तकरीबन 88 लाख रूपये की धनराशि के निर्माण कार्य जनता को जल्द ही समर्पित किये जायेंगे।”
कार्यक्रम में संचालन श्री हरकेश सिंह चैहान तथा अध्यक्षता श्री लेखराज सिंह मास्टर जी ने की तथा इस मौके पर यशपाल सिंह प्रधान जी, कृष्णपाल सिंह मास्टर जी, रणजीत सिंह राघव, भिक्कन सिंह, ताराचंद सिंह पूर्व प्रधान जी, नवरत्न सिंह, लाला विशम्बरदयाल सिंह, राजेश सिंह, जुगेन्द्र सिंह, प्रभू सिंह, योगेश अत्री, मौहम्मद अली, दीपक छौंकर, जगमोहन सिंह, प्रेमवीर सिंह प्रधान जी, दिनेश सिंह, डा0 चन्दर सिंह, नीरज गोयल, मोनू गर्ग, संजय पारासर, डा0 आदित्य, डा0 सुरेन्द्र सिंह, मदन सिंह प्रधान जी, मा0 लेखराज सिंह, पवन सिंह, कैलाश शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, चुनमुन सिंह व रोहताश सिंह आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।
