शादी से पहले स्कोर्पियो माँगना पड़ा महंगा
ग्रेटर नोएडा : दनकौर पुलिस ने बिलासपुर से नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ दहेज व जान से मारने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताते चलें बीते 27 फरवरी को उनके भतीजे की शादी थी . बरात ओखला गई . इधर संभल से कुछ लोग दनकौर पहुचे और उन्होंने आरोप लगाया कि बरात संभल जानी थी जो नहीं गई .
उन्होंने खुद को लड़की पक्ष का बताते हुए चेयरमैन के परिवार पर दहेज़ में स्कार्पियो मांगने का आरोप लगाया . लड़की पक्ष का कहना है जब उन्होंने स्कार्पियो देने में असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया . जब वो इस बारे में बात करने दनकौर आये तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की हम्की तक दी गई . जिसके बाद लड़की पक्ष ने दुल्हे के चाचा व बिलासपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष समेत आधा दर्जन लोगों पर दहेज़ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है . पीड़ित परिवार सम्भल का रहने वाला है. इधर इस मामले में चेयरमैन के परिवार से कोई बयां नहीं आया है . दनकौर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है . पुलिस ने कहा है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
