आईटीआई नोएडा में प्रवेश प्रक्रिया के चतुर्थ चरण की मैरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक विकल्प पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
गौतम बुद्ध नगर | 20 अगस्त 2025
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में प्रवेश सत्र अगस्त-2025 के चतुर्थ चरण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने जानकारी दी कि परिषद द्वारा चतुर्थ चरण की मैरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसे अभ्यर्थी http://www.scvtup.in पर देख सकते हैं।
विकल्प पत्र जमा करने की समय सीमा 24 अगस्त तक
चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 19 अगस्त से 24 अगस्त 2025 की सांय 5:00 बजे तक संबंधित जनपदीय आईटीआई संस्थान में संपर्क कर प्रवेश हेतु अपना विकल्प पत्र प्रस्तुत करें। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी विकल्प पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
25 अगस्त को जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची
विकल्प पत्रों के आधार पर प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। संस्थान ने अभ्यर्थियों से समयबद्ध कार्रवाई करने की अपील की है ताकि वे प्रवेश प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं।
आईटीआई नोएडा में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते नोडल प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह
