डीएम करेंगे प्रतिदिन समीक्षा, पिछड़ रहे जिलों पर रहेगा विशेष फोकस

लखनऊ, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 16 सितम्बर, 2025 से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिलाधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति पर प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग को निर्देश दिया गया है कि राजस्व अधिकारियों को मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिकार अभिलेख में “मालिकों के नाम” को आधार के अनुसार सही किया जा सके।

फार्मर रजिस्ट्री में बिजनौर सबसे आगे
प्रदेश में कुल 2.88 करोड़ से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष अब तक 50 प्रतिशत से अधिक लगभग 1.45 करोड़ किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में अब तक बिजनौर जिला सबसे आगे है, जहां 58% से अधिक रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद हरदोई (57.84%), श्रावस्ती (57.47%), पीलीभीत (56.89%) और रामपुर (56.72%) टॉप-5 जिलों में शामिल हैं। जो किसान अभी तक रजिस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, उनके डाटा का फील्ड ऑफिसर्स द्वारा वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसमें अमरोहा, आजमगढ़, बलरामपुर, एटा और जौनपुर जैसे जिलों में 100 प्रतिशत वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

पीएम किसान योजना में 100% पंजीकरण पर जोर
योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों का 100% पंजीकरण अगली किस्त जारी होने से पहले पूरा हो। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को व्यापक आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को विशेष रूप से चेताया गया है कि पिछड़ रहे जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएं।

 

यह भी देखे:-

महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान
रमन गुर्जर बने किसान एकता संघ के बागपत जिलाध्यक्ष
योगी सरकार का बड़ा कदम: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 11 संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
चौकी प्रभारी ने पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह  ने की मानवता की मिशाल  पेश,जमकर हो रही सराहना
योगी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत "सामुदायिक अंशदान" वहन करने का लिया बड़ा कदम
यूपी रेरा का आधिकारिक प्रशिक्षण, भू-संपदा अभिकर्ताओं को फर्जी संस्थानों से सतर्क रहने की सलाह
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सावित्री हत्याकांड का आरोपी , 50 हज़ार का था ईनाम
मुजफ्फरनगर : श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर त्यागी समाज में रोष
सिर में गोली लगने से सेवानिवृत फौजी की सदिग्ध अवस्था में मौत
यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्षों में मिशन रोजगार ने की नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में महत्वपूर्...
U.P. के मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, उपलब्ध होंगी मरीजों के लिए सारी सेवाएं, गाइडलाइन जारी
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्व...
यूपी में शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान, सीएम योगी ने किसानों के लिए दिया बड़ा संदेश
जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने हतेवा गाँव मे सुनी ग्रामीणों की जन समस्या