ग्रेटर नोएडा में खुले में कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹50 हजार जुर्माना

ग्रेटर नोएडा | 20 अगस्त 2025

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जैतपुर के पास सर्विस रोड पर खुले में कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर ₹50,000 का जुर्माना लगाया।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त
प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आर.के. भारती ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा डालते हुए पकड़ा गया, तो उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ ग्रेटर नोएडा की दिशा में यह कार्रवाई एक जरूरी कदम है।”

भुगतान के बाद ही छोड़ा जाएगा वाहन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को तभी छोड़ा जाएगा जब मालिक जुर्माने की राशि का भुगतान करेगा। यह कार्रवाई प्राधिकरण की स्वच्छता नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक उदाहरण है।

प्राधिकरण की अपील
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

 

यह भी देखे:-

सपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पीडीए पर खेला बडा दाव, प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट को बनाया विधान परिषद स...
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का आन लाइन पदालंकरण समारोह
मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि साढ़े तीन साल के मासूम दक्ष लो...
बहुचर्चित महेंद्र भाटी हत्याकांड में सजा काट रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी बरी
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
ग्रेटर नोएडा: जीबीयू में बौद्ध दर्शन पर द्विदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन
मेरठ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, मातहत अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश  
दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का परी निर्माण दिवस श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया
ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, रवि दत्त शर्मा बने अध्यक्ष
हत्या आरोपी दोस्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया निरीक्षण, उद्योगों को तेजी से शुरू करने के निर्देश
ह्यूमन टच फाउंडेशन ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन
भाजयुमो ग्रेनो मंडल ने पकिस्तान का पुतला फूंका
आइआइए (Indian Industries Association)  ने टेक्नोलॉजी अवेयरनेस एवं जैम अपॉर्चुनिटी कार्यक्रम का किया ...
शिक्षण संस्थानों में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस