सीआरआर मॉडर्न स्कूल में भारत विकास परिषद् का “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम संपन्न

उत्तर प्रदेश | 20 अगस्त 2025

भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा ने बुधवार को सीआरआर मॉडर्न स्कूल में “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम एवं ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों के बीच गुरुकुल परंपरा के अनुरूप सामंजस्य को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

गुरु-शिष्य परंपरा को किया गया सम्मानित
प्रो. विवेक कुमार और शाखा अध्यक्ष विवेक अरोरा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य  राज कुमार,  सत्येंद्र कुमार मिश्रा,  राहुल दीक्षित सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रो. विवेक ने कहा कि शिक्षक न केवल ज्ञान के स्रोत हैं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रतिभाशाली छात्रों को मिला सम्मान
2024-25 सत्र में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों—अनमोल, कनक, नित्या, तेज, ऋषिका, अद्वैत, ऋषभ मौर्य और वाणी चौहान—को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें आजीवन गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।

“भारत को जानो” प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से 107 और सीनियर वर्ग से 111 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति, इतिहास और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। विवेक अरोरा ने परिषद् के सेवा और संस्कार आधारित कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत
1714 करोड़ रुपये से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, बोर्ड बैठक में इन अहम परियोजनाओं के बजट, अल्फा वन...
विश्व वेटलैंड दिवस पर सूरजपुर वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव
कल का पंचांग, 25 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शिवरात्रि की मीटिंग के दौरान किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए किया जागरूक
डॉ. महेश शर्मा ने नवनिर्मित सड़क निर्माण का शिलान्यास कर जनता को सौंपा
इन गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आयोजित रोलर स्केटिंग में ग्रेनो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की अपील
कोरोना से बचाव की लेकर ग्रेनो प्राधिकरण में अहम बैठक, आवश्यक कदम उठाए गए
प्राचीन कालीन ऐतिहासिक बाराही मेला- 2022, सूरजपुर मे 14 अप्रैल-.2022 से शुरू होगा
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
माँ पन्नाधाय जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, 11 गुर्जर महिला प्रतिभाओं क...
Aryan Khan Bail Rejected: एनसीबी के जांच अधिकारी ने किया खुलासा, आर्यन खान के पास से नहीं मिला ड्रग्...
जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी समेत महत्वपूर्ण योजनाओं को मिलेगी रफ्तार: राकेश कुमार सिंह ने संभाला यमु...