जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सजी कृष्ण भक्ति की झांकी, नृत्य-भजन से गूंजा परिसर

ग्रेटर नोएडा, 18 अगस्त 2025।
स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को नाटक, संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, मनमोहक नृत्य, मधुर भजन और सजीव अभिनय ने वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यह संदेश दिया कि श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी जीवन को दिशा देने वाले हैं।

विद्यालय प्रांगण में दही-हांडी फोड़ने और कृष्ण झांकी सजाने का विशेष आयोजन भी हुआ, जिसने उत्सव की शोभा बढ़ा दी। इस दौरान शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी सभी भक्ति रस में डूबे नजर आए।

प्रधानाचार्य डॉक्टर रेणु सहगल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में 3 नवंबर को होगा "युवा क्रान्ति रथ यात्रा " का आगमन
डिप्टी सीएम ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरिक्षण, कहा नकल पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकत...
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण  कर मनाई जयंती
'बाजार जाएं तो थैला लेकर जाएं, पॉलिथीन को न कहें’
चुनाव ड्यूटी में जा रहे होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत
ग्रेनो की साफ-सफाई व जलापूर्ति पर एसीईओ ने की बैठक
लोकसभा चुनाव 2019: दनकौर व जेवर क्षेत्र के इन गाँव के प्रधानों ने किया एलान .... पढ़ें पूरी खबर
द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूसंस, ग्रेटर नोएडा में नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2025 का आयोजन
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
शिवसेना ने बाल ठाकरे और सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई
मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन
यूपी का पहला सरकारी मेडिकल इनक्यूबेटर वैश्विक मंच पर, India–AI Impact Summit 2026 में GIMS की बड़ी उ...
साहित्य का एक और सूरज कोरोना के चलते अस्त, प्रसिद्ध कवि कुंवर बैचैन की मौत, कवियों में शोक 
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
सतेन्द्र राघव हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री मनोनीत
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ