श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के विभिन्न जगहों पर होगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व गौतमबुद्घ नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-33 एवं सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19 में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।उक्त कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत यातायात पुलिस ने त्योहार के दिन रूट डायवर्जन किया है।
पुलिस उपायुक्त यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि एनटीपीसी अण्डरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर तथा गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों को गिझौड़ चौराहा से अट्टा अण्डरपास की ओर आना है, वे वाहन गिझौड़ चौराहा से बांये मुड़कर होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुड़कर सिटी सैन्टर/गिझौड़ चौक से दाहिने मुड़कर समरविला तिराहा होकर अपने गन्तव्य स्थान को जा सकते है तथा जिन वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर (इस्कॉन मंदिर) आना है, वे वाहन एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश करेंगे। वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन सेक्टर 33/34 तिराहा से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में अपने वाहन खड़ा कर पैदल जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिन वाहनों को सेक्टर 31/25 चौराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए सेक्टर-60, सेक्टर-62, इन्दिरापुरम् गाजियाबाद की ओर जाना है, वे वाहन सेक्टर 31/25 चौराहा से स्पाईस मॉल चौराहा से एडॉब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जा सकेंगे। डीसीपी ने बताया कि एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात निर्बाध रूप से चलता रहेगा। दिनांक 16 अगस्त को इस्कॉन/एनटीपीसी लूप से यातायात का उतरना व चढ़ना प्रतिबंधित रहेगा।उन्होंने बताया कि दिनांक 16 अगस्त को गिझौड़ से इस्कॉन मन्दिर की ओर तथा सेक्टर 31/25 से गिझौड़ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
डीसीपी ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए डायवर्जन किया जाने वाला रूट इस प्रकार से होगा, सेक्टर 19/27 डीएम चौक से रायरेजीडेन्सी के मध्य एवं डीएम चौक से टेलीफोन एक्सचेंज की ओर वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबंधित किया जायेगा।
संदीप पेपर मिल चौक व गोलचक्कर चौक के मध्य वाहनों का आवागमन स्थिति के अनुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धित जानकारी हेतु यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी देखे:-

पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
OYO होटल पहुंचे प्रेमी प्रेमिका, विवाद के बाद, प्रेमी ने पंखे से लटक कर ली सुसाइड
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
बिलासपुर में मामूली कहासुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
Coronavirus 3rd Wave: तीसरी लहर ने दी दस्तक, मुंबई में बच्‍चों में तेजी से फैल रहा है कोरोना
भाजपा नेता एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया सांसद डॉ. म...
आर्यन ड्रग्‍स केस : ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली जमानत ,घर में मनेगी दिवाली
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
कलक्ट्रेट सूरज पुर में मनाई गई गांधी जयंती, शास्त्री जी भी याद किये गए
25 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पुलिस हिरासत में
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
UP के CM योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में मुख्यमंत्री