तहसील सदर में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, निकली तिरंगा यात्रा और हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम
सदर तहसील परिसर में आज 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हुई, जिसमें तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा सुनाई और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन लेखपाल डी.पी. शर्मा ने कुशलता से किया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रतीत सिंह चौहान, नायब तहसीलदार रामकृष्ण एवं ज्योत्स्ना सिंह, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश विकल, राजस्व निरीक्षक के.पी. सिंह, लेखपाल प्रवेश कुमार सहित सभी अमीन, लेखपाल एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे।
समारोह ने न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि प्रशासनिक एकता और जनभागीदारी का भी सशक्त संदेश दिया।
