स्वतंत्रता दिवस पर अपना स्कूल ऐच्छर में ध्वजारोहण, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति के संयुक्त आयोजन में देशभक्ति की गूंज
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर स्थित अपना स्कूल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और विकास विश्रांति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे हुई, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शुभम सिंघल, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, राकेश शर्मा, मोहित बंसल, उदित गोयल, शुभम गोयल, अतुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
