समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई ने मनाया स्वाधीनता दिवस, देशभक्ति और भाईचारे का दिया संदेश

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की गौतमबुद्ध नगर इकाई ने 79वां स्वाधीनता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के बाद फल एवं मिष्ठान वितरण कर आज़ादी के पर्व को जन-उत्सव का रूप दिया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की आज़ादी हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. महेन्द्र नागर, नरेंद्र नागर, राहुल आवाना, सुधीर तोमर, यूनुस प्रधान, कृष्णा चौहान, मिंटी खारी, मुकेश सिसोदिया, सुनीता यादव, शशि यादव, मेंहदी हसन सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को रेखांकित किया।

समारोह में उपस्थित जनों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम था, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी को जागृत करने का प्रयास भी रहा।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा सनातन पुरोहित सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण, अब तक 1000 पौधे रोपित किए
दर्दनाक : ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बेलगाम कार ने ली युवक की जान
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने दंत स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किया
ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा स्पॉन्सर्ड इंटरैक्ट क्लब (प्रज्ञान स्कूल, ग्र...
कोई भूखा न रहे का लक्ष्य लेकर आगे आए समाजसेवी भुजंग वाडेकर
बिजली संकट ; एक्‍शन में केंद्र, अब इस तरह से होगा राज्‍यों की समस्‍या का समाधान, प्‍लान तैयार
ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया वॉक टू डस्टबिन अभियान
UP ELECTION 2022:सुबह के 9:00 बजे तक गौतमबुद्ध नगर जिले में पड़ चुके हैं 8.7 फ़ीसदी वोट
एकेटीयू की गड़बड़ी का खामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं छात्र
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय “यूनिटी मार्च” में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट सह...
कार व बाइक में टक्कर , एक कि मौत
अपनी पहली एल्बम टूर ‘आउट ऑफ द ब्लू’ का प्रदर्शन किया
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
शाहबेरी में अवैध निर्माण कराने के आरोपित बिल्डर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाक़ात कर डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों ने गिनाई शहर की समस्या 
जनपद की तीनो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न