शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की याद में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान छात्रों और फैकल्टी ने देश के लिए शहीद हुए लोगों को दीपक और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि इस साल देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी को पाने में न जाने कितने हिंदुस्तानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके बलिदानों को कभी भुलाया न जाए और उनकी विरासत हमें प्रेरित करती रहे। इसको लेकर स्वतंत्रता पूर्व संध्या पर इन शहीदों की याद में दीप और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें छात्रों और फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि देश की के साथ-साथ यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के लिए शहीद होने वाले लोगों को नमन किया उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। हम सभी का कर्तव्य है कि देश के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों की जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करें।

यह भी देखे:-

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर चढ़ाया जल
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम नवांकुर का सफल आयोजन...
शारदा विश्वविद्यालय में आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन
प्रेरणा विमर्श - 2020 में भारत की संकल्पना व विरासत पर होगा चिंतन
हैंडबॉल एवं बास्केट बॉल खेल के लिए महिला टीम का चयन
बाइक बोट कार्यालय पर निवेशकों का धरना जारी
आचार्य बालकृष्ण ने CEO अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, Yamuna Authority में 1,600 करोड़ की औद्योगिक परिय...
योग और स्वास्थ्य, सिंहासन: बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
निष्पक्ष और शान्तिपूर्वक निकाय चुनाव सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध - डीएम बी.एन. सिंह
श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव , आइए जानते हैं गणेशजी की स्थापना से क्या क्या लाभ मिलता है
सोनी सब के पौराणिक शो वीर हनुमान की वेशभूषा: अजंता-एलोरा की गुफाओं की कला से प्रेरित
BIMTECH धूम-धाम से मनाएगा अपना 31 वां स्थापना दिवस , आम लोग भी संस्कृतिक महोत्सव “सबरंग” का उठा सके...
G20 Summit 2023 : 20 बख्तरबंद Audi Cars लीज पर लेगी भारत सरकार, खर्च होंगे 18 करोड़
मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई महिला बीट प्रणाली
"बदलते जेवर की बदलती सोच", जेवर विधायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर की साइट पर मनाया ग...
गौतम बुद्ध नगर में शीत लहर से बचाव के लिए बनाए जाएंगे रैन बसेरे, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए निर्दे...