गौतमबुद्धनगर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान, छह मंडलों में देशभक्ति का संदेश
गौतमबुद्धनगर — आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले के छह मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली और स्वच्छता अभियान चलाया। सूरजपुर, दादरी देहात, जेवर, कासना, ग्रेटर नोएडा और रबूपुरा मंडलों में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
सूरजपुर मंडल में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला संयोजक धर्मेन्द्र कोरी ने यात्रा का नेतृत्व किया। दादरी देहात मंडल में जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, जेवर मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, कासना मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, ग्रेटर नोएडा मंडल में अभिषेक शर्मा और दीपक भारद्वाज तथा रबूपुरा मंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष शशांक ठाकुर ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चला रही है, जिससे देशभक्ति की भावना जागृत हो रही है और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिल रही है। उन्होंने अपील की कि देश के महापर्व पर हर परिवार अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के सम्मान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से सुभाष भाटी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, राहुल पंडित, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, रजनी तोमर, रवि जिन्दल, केडी गुर्जर, अरुण प्रधान, मंडलाध्यक्ष अर्पित तिवारी, मनोज भाटी, संजय भाटी, दिनेश भाटी, सुनील सिंह, मनोज प्रधान, विकास कुमार, राजेश ठेकेदार, ऋषभ शर्मा, विजय कसाना, पंकज रावल सहित सभी मंडलों में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
