शहरवासियों के जोश ने बढ़ाया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साह

मुज़फ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धास ने जीते अपने अपने मुकाबले

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के दूसरे दिन दो मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच काशी वारियर्स और मुज़फ्फरनगर लायंस के बीच खेला गया,वहीँ दिन का दूसरा मैच मुरादाबाद बुल्स और मथुरा योद्धास के बीच खेला गया। दोनों ही मैच में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था वहीँ पहली बार ग्रेटर नॉएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में पहली बार हो रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग को देखने के लिए काफी संख्या में शहरवासी पहुँच रहें हैं। जैसे की वॉलीबॉल की गेंद पर किसी खिलाड़ी द्वारा शॉट लगाया जाता ,खेल परिसर में मौजूद दर्शक तालियाँ बजाकर खिलाडियों का उत्साह बढ़ाते दिखे । दूसरे दिन हुए लीग के पहले मैच में मुज़फ्फरनगर लायंस ने एक तरफ़ा बाजी मारी और अपनी विपक्षी टीम काशी वारियर्स को 3-0 से मात दी। वहीँ लीग का दूसरे मैच में मुरादाबाद बुल्स और मथुरा योद्धास के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। दूसरे मैच में कड़े मुकाबले के बाद मथुरा योद्धास ने विजय हासिल की और अपनी विपक्षी टीम मुरादाबाद बुल्स को 3-0 से हराया। दोनों मैचों के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा शानदार खेल देखने को मिला, सभी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए एक एक पॉइंट जुटाने में जी जान लगाते दिखे। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और विजेता टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल परिसर में डिफरेंटली अबलेड क्रिकेट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन राजेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
चण्डीगढ़ चीता ने दिल्ली किंग्स को हराकर एनआईसीएल ट्रॉफी पर  कब्ज़ा जमाया 
गौतमबुद्धनगर की टीमों का गाजियाबाद में जलवा, खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग में रजनीकांत एकेडमी अव्...
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करने के उद्देश्य से 27 अ...
Bishan Singh Bedi Demise: भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन
आईईसी कॉलेज में शिक्षकों और स्टाफ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
Educo Sport Club द्वारा Futsal Champion Trophy का आयोजन
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
ग्रेटर नोएडा में खेल सुविधाओं का विस्तार, सेक्टर-37 हॉकी ग्राउंड का भूमिपूजन
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर नंबर वन खिलाड़ी बने वंश
खेलो भारत प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए क्रिकेट और कबड्डी के रोचक मुकाबले
जानिए क्यों, ग्रेटर नोएडा के रोहित भाटी पर है देश को नाज़
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 6 खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम में चयन, देहरादून में होगी नॉर्थ जोन रोल ब...
गलगोटिया इंटर कॉलिज स्पोर्टस लीग के तीसरे दिन हुए कई मैच
मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात