फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव किया प्रो वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ

लीग के पहले मैच में नोएडा थंडर्स ने मारी बाज़ी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में हुआ। भव्य कार्यक्रम के दौरान सभी आठ टीमों के ओनर्स और खिलाड़ी इस मौक़े पर मौजूद रहें। 15 दिवसीय वॉलीबॉल लीग 21 अगस्त तक चलेगी जिसकी शुरुआत आज भव्य कार्यक्रम के पश्चात हुई। उद्धघाटन के अवसर पर फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव मौजूद रहे जिन्होंने लीग में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, राजपाल यादव ने कहा की यह वॉलीबॉल लीग अपने आप भी अलग है जिसके जरिए देश के ऐसे खिलाड़ियों जो वॉलीबॉल खेलते हैं उन्हें वैश्विक मंच मिलेगा और देश ही नहीं दुनिया में अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा।

पहले मैच में नोएडा की टीम ने मारी बाज़ी

उत्तर प्रदेश प्रो वालीबॉल लीग में कुल 8 टीम में हिस्सा लेंगी। जिनमें लखनऊ टाइगर्स,गोरखपुर जॉइंट्स,नोएडा थंडर्स,मथुरा योद्धाज, अयोध्या सुपरकिंग्स, मुरादाबाद बुल्स,काशी वॉरियर्स और मुजफ्फरनगर लायंस होंगी। उद्धघाटन के पश्चात पहला मैच लखनऊ टाइगर्स और नोएडा थंडर्स में बीच हुआ,जिसमें की नोएडा थंडर्स टीम ने बाजी मारी। उन्होंने लीग का पहला मैच 2-1 से जीता,वहीँ पहले दिन दूसरा मैच अयोध्या सुपरकिंग्स और गोरखपुर जॉइंट्स के बीच खेला गया।

लीग के पहले दिन काफ़ी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे जो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखे वहीँ उद्घाटन के अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, समेत उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के चेयरमैन प्रबल प्रताप सिंह तोमर, फाउंडर कुलवंत बालियान एवं सीईओ विश्वास बंसल आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आगामी 20 मई तक सभी विद्यालय बंद
अयोध्या पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, AAP भगवान राम की शरण मे
जेल से 6 निर्धन बंदियों को रोटरी ने रिहा कराया, बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण
‘पावरी’ क्लिप भारत-पाक को करीब लाती है- पावरी गर्ल ,पावरी गर्ल के नाम से दुनियाभर में मशहूर पाकिस्ता...
लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने किया माल्यार्पण, एक घंटे से ज्यादा मौन धरना दिया
दो दिवसीय अखिल भारतीय गुर्जरी कार्निवल का हुआ समापन
सिंगल चार्ज में 510 किलोमीटर तक की रेंज देंगी ये धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs, कीमत भी होगी सबसे कम
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक धनराशि दान स्वरूप करें प्रदान: जिलाधिकारी
Tokyo Olympics: दीपक पूनिया के हाथ से फिसला कांस्य पदक, नाजेम ने 2-4 से दी शिकस्त
मॉडर्ना कंपनी की कोरोना वैक्‍सीन को मिल सकती है इस्‍तेमाल की इजाजत
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल टॉपर वैभव नागर को किया सम्मानित
दलित समाज ने धूमधाम से मनाई अटल जयंती
बेटी को जहर देकर माँ फंदे पर झूली 
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
PM मोदी ने मुजीबुर रहमान को दिया गांधी शांति सम्मान, कहा- बांग्लादेश की आजादी के लिए मैंने भी दी थी ...
जी-7 की बैठक में बड़ा फैसला, तालिबान के साथ बातचीत के लिए रोडमैप बनाएंगे सात देश