भनौता में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर

–65 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया
–जमीन की कीमत करीब 130 करोड़ रुपये होने का अनुमान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम भनौता में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को बुल्डोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 65 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है, जिसकी कीमत करीब 130 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण कर कालोनी काटने की कोशिश रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बृहस्पतिवार को भनौता गांव में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह और ओएसडी राम नयन सिंह ने बताया कि कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया ग्राम भनौता के खसरा संख्या-131, 207, 228, 294, 295 296 में लगभग 65 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना प्राधिकरण की अनुमति निर्माण कर रहे थे। कालोनाइजरों ने अवैध रूप से दूर दर्जन मकान भी बना लिए थे। अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी की गई, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी राम नयन सिंह, एसीपी वीर कुमार ने वर्क सर्किल दो के प्रभारी नरोत्तम सिंह व अन्य स्टाफ और पुलिस बल के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 06 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में कार्रवाई संपन्न की। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 130 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण में अब सभी प्रकार की संपत्तियों का नक्शा ऑनलाइन होगा पास
समसारा स्कूल  ने शिक्षक दिवस पर सभी अध्यापकों को दिया तोहफा
मैश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने दिल्ली एनसीआर में किया अपना विस्तार
लीज बैक के प्रकरणों पर समिति की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी
ग्रेटर नोएडा के एल्फा-1 में रहने वाले शिवांश सिंह ने सीएसई-2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में...
नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया शातिर लुटेरा, पैर में लगी गोली
बिल्डर-बायर्स विवाद को हल करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बड़ी पहल
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 15वीं मंजिल से गिरकर 4 साल के मासूम की मौत
अपनी काशी को 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी
सावित्रीबाई विद्यालय में 'बुक नेस्ट' की स्थापना (30 मिनट प्रकृति के बीच )
जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में साईट पर हुई बैठक
COVID-19 India News : 13 हजार से नीचे पहुंचे कोरोना के नए केस, दो दिन बाद मौतों की संख्या में भी कमी
दुनिया की टेंशन बढ़ा रहा कोरोना का नया वैरिएंट AY.4.2, भारत के डेल्टा वैरिएंट से कितना अलग?
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी