गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिमुखीकरण एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिमुखीकरण एवं परिचय (ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमे नवप्रवेशित छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी आमंत्रित थे ।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और कौशल विकास का केंद्र है। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म सम्मानित प्रो. आर. एन. के. बामेजाई, पूर्व कुलपति, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, जम्मू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच, अनुशासन और रचनात्मकता को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन, आत्म-खोज और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।

इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो एन पी मलकानिया विश्वविद्यालय एवं उसे जुड़े विभाग, अधिष्ठाताओं , विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों को परिचय करवाया । कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, खेल , हॉस्टल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय की नीतियों, नियमों और अवसरों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजरी सुमन और डॉ विभारी के द्वारा सुचारू रूप से किया । अंत में प्रो एन पी मलकानिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस अभिमुखीकरण एवं परिचय कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्रों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा उन्हें भविष्य की शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखे:-

UP INTERNATIONAL TRADE EXPO: प्रदेश के पहले व्यापार मेले का दूसरा शानदार दिन
मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
मोदी-बाइडन मुलाकात : रिश्तों की नई इबारत लिखेगी मुलाकात, यूएनजीए के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे पीए...
उ.प्र. रेरा आवंटियों को नियम-24 के अन्तर्गत शीघ्र कब्जा दिलाएगा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, ने राजघाट पर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
यमुना प्राधिकरण ने गांवों में सफाई व्यवस्था की दुरुस्त, सफाई कर्मचारियों के वेतन में इजाफा
लता संजय सिंह निकाय अध्यक्ष संगठन की प्रदेश महासचिव मनोनीत
25 नवंबर को किसान महापंचायत के लिए तैयार, गौतमबुद्धनगर से आगरा तक तेज हुआ जनजागरण अभियान
जीएलबीआईएमआर कॉलेज में प्रबंधन कौशल पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी
कश्मीर में टारगेट किलिंग : आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह का मंथन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ...
रोटरी क्लब ने आर्मी इंस्टिट्यूट में लगाये पौधे
1 फरवरी को हिंदू एकता सम्मेलन, 12 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
सेक्टर डेल्टा 2 की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसीओ श्रीलक्ष्मी वीएस को सौंपा छह सूत्रीय...
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो घायल