पत्रकार हत्याकांड में वांटेड दो इनामी बदमाश एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दोनों पर था एक-एक लाख का इनाम

सीतापुर/नोएडा, 7 अगस्त। बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। थाना पिसावाँ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ सीतापुर के पिसावाँ थाना क्षेत्र में हुई। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाश राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील ख़ान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एक ही परिवार से थे दोनों, नाम और पहचान बदले हुए थे
मृतक बदमाशों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान तथा संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील ख़ान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान निवासी अटवा, थाना मिसरिख, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। दोनों पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।

पुराना आपराधिक इतिहास, जघन्य वारदातों में शामिल

राजू तिवारी उर्फ रिजवान वर्ष 2006 में थाना लखीमपुर खीरी क्षेत्र में उप निरीक्षक परवेज अली की धारदार हथियारों से हत्या कर सरकारी रिवॉल्वर लूट चुका था।

संजय तिवारी उर्फ शकील खान ने वर्ष 2011 में थाना मचरहेता क्षेत्र में देवी सहाय शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दोनों पर हत्या, लूट, डकैती सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने मुठभेड़ को बताया बड़ी कामयाबी
सीतापुर और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में इन दोनों अपराधियों के मारे जाने को पुलिस ने बड़ी कामयाबी बताया है। अधिकारियों के अनुसार, इनके मारे जाने से पत्रकार हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी और अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

यह भी देखे:-

पुलिस एनकाउंटर में गैंग का सरगना समेत चार बदमाश ढेर , आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
महिला के साथ होटल में बलात्कार
टास्क बेस इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: IT प्रोफेशनल से 19 लाख की ठगी, 10 लाख हुए रिफंड
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर किडनैपर ने खुद कर दिया सरेंडर
जेवर पुलिस ने दबोचे आठ वांटेड .... पढ़ें पूरी खबर
अंसल मॉल में युवक की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
मारपीट कर मोबाइल फोन लूटा
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
1500 किलो विस्फोटक सामग्री, बने-अधबने पटाखे व उपकरण बरामद
विभिन्न जगहो से मादक पदार्थ बेचने वाले तीन गिरफ्तार
तांत्रिक फैजान के मुरादाबाद में चार फ्लैट कुर्क
पुलिस एनकाउंटर में जेवर गैंगरेप हत्या का आरोपी बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, बावरिया गिरोह के हैं बदमाश
ग्रेटर नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या
आप नेता के खिलाफ नोएडा में एफ़ाइआर दर्ज
चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद