देश को विश्वगुरु बनाना और तरक्की आपके ऊपर है—– देश के शीर्ष कंटेंट क्रिएटर्स, मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू

देश को विश्वगुरु बनाना और तरक्की आपके ऊपर है अगर आप अपनी अहमियत दर्शाएंगे तो तभी देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने ज्यादा कमाने के लिए अलग-अलग तरीके तलाशने चाहिए और कभी भी मेहनत करना बंद नहीं करना चाहिए। इन्होंने इन्वेस्टमेंट के तरीके बताए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि सही तरीके से निवेश करके अमीर बना जा सकता है। यह बात ग्रेनो के शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फेमस इंटरनेट आंत्रप्रेन्योर और देश के शीर्ष कंटेंट क्रिएटर्स, मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू ने कही। सोशल मीडिया पर इनके लगभग 15 मिलियन फॉलोअर्स है। इस दौरान छात्रों के सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम में छात्रों से उन्होंने बताया कि अमेरिका में पीएचडी प्रोग्राम छोड़ने के बाद, उन्होंने आईएसबी से एमबीए किया और कंसल्टिंग के क्षेत्र में अपनी तरक्की की शुरुआत की। उन्होंने कमाई के साथ निवेश की रणनीति क्या होनी चाहिए और निवेश के बारे में कैसे सोचना चाहिए। कई लोग अपनी इनकम के साथ पैसिव होते हैं। बस नौकरी करना, थक जाना और सैलरी पर ही संतुष्ट हो जाना। वहीं अन्य लोग अपने निवेश के साथ काफी एक्टिव होते हैं। वे लगातार स्टॉक पर नजर रखते हैं, ट्रेडिंग करते हैं और जोखिम भरे वेंचर्स की खोज करते हैं। सोशल मीडिया पर ये ग्रोथ देखकर हर कोई हैरान है। जहां भारत में लाखों लोग सैलरी में एक डिजिट बढ़ाने में उम्र गुजार देते हैं, वहीं ये ग्रोथ अविश्वसनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहां दूसरों ने उन पर दांव लगाया, वहीं उन्होंने कड़ी मेहनत और कृतज्ञता के साथ अपना योगदान दिया। जब कोई आप पर दांव लगाता है, तो सबसे अच्छा यही होगा कि आप खुद पर भी दांव लगाएं। जीवन में पैसों की अहमियत पर विचार करते हुए वारिकू ने इसके वास्तविक उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा पैसों का उद्देश्य स्थिरता खरीदना है। खुशी, विकास, चीजें और स्टेटस खरीदने नहीं। पैसों से प्रदान की जाने वाली लका गुलाम बनने के बजाय बल्कि इससे आने वाली स्थिरता के लिए इसका सम्मान करना चाहिए।

इस दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ अन्विति गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के डीन,एचओडी और स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी देखे:-

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में MBBS बैच 2021 के छात्रों को टेबलेट वितरण, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्म...
गावों में जाकर विधिक साक्षरता कैम्प लगाया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में वर्ष 2024 में हुआ शत प्रतिशत प्लेसमेंट
Dengue Outbreak: डेंगू के बढ़ते मामलों से दिल्ली-यूपी, पंजाब में अलर्ट
गौतम बुद्धा विश्विद्यालय में दो दिवसीय स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा
आई.टी.एस. में Outcome-Based Education (OBE) पर कार्यशाला का सफल आयोजन
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने वार्षिक सामान्य गोष्ठी का किया आयोजन
ऑक्सफोर्ड स्कूल में संविधान निर्माण का हुआ मंचन
शारदा विश्वविद्यालय में 'व्हाइट कोट सेरेमनी': नए मेडिकल छात्रों ने बढ़ाया चिकित्सा की ओर पहला कदम
गांधी जयंती पर गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगिता
एचआईएमटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 - इसके व्यावहारिक निहितार्थ पर मंथन
गलगोटिया कॉलेज : दो दिवसीय टेक्नोथाॅन का समापन 
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
नन्हक फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव, डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बच्चों को दिया दीवाली गिफ्ट, उत्कृष्ट कार...
एनटीपीसी दादरी में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन।