आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में “ज्ञानोदय – ओरिएंटेशन 2025” का भव्य आयोजन

कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्रेटर नोएडा में मैनेजमेंट के नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत और प्रेरणा हेतु “ज्ञानोदय – ओरिएंटेशन 2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उन्हें करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके पश्चात संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने AIMT की उपलब्धियों और स्वर्णिम इतिहास को साझा करते हुए छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और सद्बुद्धि के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, वीएसएम, सीओएस, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र एवं अध्यक्ष, AIMT ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के मूल मंत्र पर आधारित प्रेरणादायक संदेश दिया।

कार्यक्रम में कॉर्पोरेट क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें शामिल रहे:

श्री रिकल कोंथौजम, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, iNurture

श्री अमरेन्द्र विशेन, प्रमुख – टोटल रिवार्ड्स एवं टैलेंट मैनेजमेंट, मैन्युफैक्चरिंग बीजी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड

इन विशेषज्ञों ने छात्रों को कौशल उन्नयन, नैतिक मूल्यों और परिश्रम के साथ अपने जीवन को दिशा देने का संदेश दिया।

AIMT के प्रथम बैच की छात्रा किरणदीप सोढ़ी, संस्थापक, QueensBrigade.com, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि

> “संस्थान में बिताया गया हर क्षण, भविष्य की नींव रखने का अवसर है। इसका भरपूर उपयोग करें।”

डॉ. श्यामली सत्पथी, डीन एकेडमिक्स, AIMT ने शिक्षा और कौशल के बीच के अंतर को समझाते हुए छात्रों को बहुआयामी विकास की सलाह दी।

कार्यक्रम का समापन डॉ. अनुभव वर्मा, एकेडमिक हेड, AIMT के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शिक्षकों और नवागंतुक छात्रों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

“ज्ञानोदय – ओरिएंटेशन 2025” न केवल एक स्वागत कार्यक्रम था, बल्कि यह एक प्रेरणादायक पहल थी, जिसने छात्रों को अपने शैक्षणिक जीवन की एक मजबूत और नैतिक शुरुआत करने की दिशा दिखाई।

यह भी देखे:-

जीडी गोयनका में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
शारदा विश्विद्यालय में 'पाठ्यक्रम कार्यान्वयन सहायता कार्यक्रम" की कार्यशाला का आयोजन
बिमटेक में 2020 -22  बैच का 34 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन 
आईआईएमटी कॉलेज के बीएड विभाग में ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन
शारदा विश्वविध्यालय में अन्ताराष्ट्रीय योग दिवस, विदेशी छात्रों समेत एक हज़ार लोगों ने किया योगाभ्यास
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार, संविधान पीठ ...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एन.एस.एस स्वयं सेवकों और छात्रों के द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
नन्हक फाउंडेशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां गणतंत्र दिवस , वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में की गई मां...
कक्षाएं बंद होने पर भड़के जेआरई के छात्र, गेट पर जड़ा ताला, एबीवीपी ने आंदोलन की दी चेतावनी
RYAN GREATER NOIDA BAGGED 3 PRESTIGIOUS AWARD AT EDUCATION WORLD INDIA SCHOOL RANKING AWARD-2021
RYANITES CHAMPIONS AT SHRI ANAND SHUKLA MEMORIAL SKATING CHAMPIONSHIP
गौतम बुद्ध नगर: दो दिन स्कूल बंद करने का आदेश
RYANITES SPREAD MESSAGE FOR SIGNIFICANCE OF VOTING
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल को सर्वोत्तम विद्यालय पुरस्कार
गजेन्द्र दत्त बने ग्रेटर नोएडा मंडल भाजपा के महामंत्री
नन्दनवन तीर्थ भरतनाट्यम प्रशिक्षण संस्थान ने वार्षिकोत्सव "नन्दनोत्सव" मनाया