पैनोरमा 2025-26: एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन बना ओवरऑल विजेता, विविध प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

ग्रेटर नोएडा। एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित पैनोरमा 2025-26 के द्वितीय दिवस में भी प्री-प्राइमरी से कक्षा बारहवीं तक के छात्रों के मध्य विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। आयोजन में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, तर्कशक्ति, कलात्मकता और नवाचार से सभी को प्रभावित किया।

“Hear It Out” प्रतियोगिता में जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल, नोएडा ने प्रथम, पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल ने द्वितीय और एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने निर्णायकों एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल द्वितीय तथा डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा तृतीय स्थान पर रहा।

अंग्रेजी विभाग की “शेक्सपियर नाट्य प्रस्तुति” प्रतियोगिता में पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल प्रथम, जे.एस.एस. नोएडा द्वितीय, तथा एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1 तृतीय स्थान पर रहे।

नृत्य और संगीत विभाग द्वारा आयोजित भारतीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के लोक रंगों की प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत कर दिया। इसमें मयूर स्कूल नोएडा ने प्रथम, सेंट जोसेफ स्कूल ने द्वितीय और एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

“Battle of Wits” वाद-विवाद प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.-5 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट जोसेफ स्कूल द्वितीय और सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

कंप्यूटर विभाग की “Tech Kochar प्रतियोगिता” में सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 ने द्वितीय तथा एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग द्वारा आयोजित “नेचर स्टडी (लैंडस्केप)” प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 द्वितीय और सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

राजनीति विज्ञान विभाग की “Policy Pitch प्रतियोगिता” में सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान, डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय तथा सेंट जॉन्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

“Science Promethean” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से नवाचार पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल नोएडा प्रथम, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा द्वितीय तथा गौड़ इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) तृतीय स्थान पर रहा।

पैनोरमा 2025-26 की सभी प्रतियोगिताओं में एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल विजेता का खिताब प्राप्त किया, जबकि पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा।

कार्यक्रम के समापन पर एस्टर समूह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी. के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. शर्मा द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्री जयवीर सिंह डागर ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकगणों के प्रति आभार प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ पैनोरमा 2025-26 का विधिवत समापन हुआ।

यह भी देखे:-

RYAN EXCEL IN 4TH REPUBLIC INTER SCHOOL BADMINTON CHAMPIONSHIP 2017
भारत की हस्तकला से रूबरू हुए छात्र: जी. डी. गोयंका स्कूल का शैक्षिक भ्रमण
समसारा विद्यालय के अभिभावकों के लिए कोविड टीकाकरण पर कार्यशाला का आयोजन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
एमएसएमई हैकाथॉन 2025 में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज को दो और आइडिया की सफलता, कुल 15 मान्यताओं का र...
गलगोटिया विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड: 4700 से ज्यादा छात्रों को मिली नौकरी, 60 लाख तक पैकेज
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
जीएनआईओटी में "टेक्नोलॉजी एंड ट्रस्ट" पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन
लॉ छात्रों के द्वारा किया गया जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड अर्थ डे का आयोजन
केंद्रीय बजट 2025: जीएलबीआईएमआर में प्री-बजट चर्चा, रिया सिंह की टीम बनी सर्वश्रेष्ठ पैनलिस्ट
शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित "कोरस-2019 " का हुआ समापन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में iNeuron प्रौद्योगिकी के सहयोग से टेक-ए-थॉन 2022 का हुआ आयोजन
जीएनआईटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन: दिव्यांशु बिष्ट बने बेस्ट...
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
शारदा यूनिवर्सिटी में ‘एक्सप्रेशन्स 26’: डिजाइन प्रदर्शनी और फैशन शो में दिखा युवाओं का टैलेंट