आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही
नोएडा : बीते वर्ष 5 दिसंबर 2017 को थाना सेक्टर 58 नोएडा पुलिस ने शातिर लुटेरों के एक गैंग को पकड़ा था जिन के कब्जे से 20लू ट के मोबाइल फोन , चेन और तीन मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की थी. उक्त गैंग पर आज डीआइजी/एसएसपी लव कुमार और डीएम बी.एन. सिंह के अनुमोदन के उपरांत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत कार्रवाई की गई.
अभियुक्तगण के नाम पते निम्नवत है :
1.नीरज पुत्र करम वीर निवासी कल्याण पुरी थाना कल्याण पुरी दिल्ली
2. देवेंद्र पुत्र बलदेव निवासी बसई थाना फेस 3 नोएडा
3. लाखन पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम बसई थाना फेस 3 नोएडा
4.सचिन पुत्र रवि निवासी ग्राम बसई थाना फेज 3 नोएडा
5. गौरव पुत्र प्रमोद निवासी बसई थाना फेस 3 नोएडा
6.रोहित पुत्र लाल बहादुर निवासी अनिल विहार खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद।
