जिलाधिकारी मेधा रूपम से IBA प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

गौतम बुद्ध नगर; 01 अगस्त 2025:
आज इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष  अमित उपाध्याय  के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर की नवनियुक्त जिलाधिकारी  मेधा रूपम  से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर IBA प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

IBA अध्यक्ष  अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी महोदया को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उनके पूर्व कार्यकाल को भी स्मरण किया और वहाँ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी महोदया मेधा रूपम  ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिले के औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी समस्या के लिए उद्यमी निःसंकोच कलेक्ट्रेट आकर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कलेक्ट्रेट के दरवाजे उद्यमियों और जनमानस के लिए सदैव खुले हैं।

IBA द्वारा इस भेंट को अत्यंत सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया गया। एसोसिएशन को विश्वास है कि जिलाधिकारी महोदया के कुशल नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर का औद्योगिक विकास और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।

यह भी देखे:-

बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
रेहड़ी पटरी फुटपाथ के दुकानदारों के समर्थन में होगा विशाल प्रदर्शन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सकुशल सम्...
डम्पर की टक्कर से कैब चालक की गई जान
यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ध्वस्त किये 27 फार्म हाउस, 60 करोड़ की 1 लाख 55 हज़ार वर्ग मीटर ज...
अनीस अहमद बने सपा के दादरी नगर के नगर अध्यक्ष
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
राहत की बात : दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, एनसीआर में आज और कल बारिश के आसार
मजदूरों और किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:ब्रजेश भाटी
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी है - नंद गोपाल वर्मा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने मनाया तीज महोत्सव
बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में 
स्विमिंग पूल में डूबकर सीए की मौत
महंत अवैध नाथ की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया