एस्टर स्कूल में पैनोरमा 2025-26: शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतिभा का भव्य संगम

नोएडा, 1 अगस्त — एस्टर स्कूल के सुरम्य परिसर में पैनोरमा 2025-26 का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। इस बहुविभागीय प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 30 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एस्टर संस्थान समूह के शैक्षिक सलाहकार  एस.पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्या  प्रीति शर्मा ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। उद्घाटन सत्र में छात्रों द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक आभा से भर दिया।

प्रतियोगिताओं का क्रम अत्यंत रोमांचकारी रहा, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रमुख प्रतियोगिताओं और विजयी विद्यालय इस प्रकार रहे:

प्रतियोगिता प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
Junior Science Quiz एस्टर पब्लिक स्कूल, P1 डीपीएस ग्रेटर नोएडा पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल
Rap Battle डीपीएस ग्रेटर नोएडा एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 जेएसएस नोएडा
Miss Mass Tales प्रज्ञान स्कूल मयूर स्कूल गौड़ इंटरनेशनल स्कूल
हास्य कविता एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल डीपीएस ग्रेटर नोएडा
Tableau Presentation सेंट जॉन्स स्कूल पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल गौड़ इंटरनेशनल स्कूल
श्लोक गायन एस्टर पब्लिक स्कूल, KP1 ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3
सूफियाना गायन एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 मयूर स्कूल, नोएडा जीडी गोयनका, ग्रेटर नोएडा
Monochromatic Painting भरत राम ग्लोबल स्कूल सेंट जॉन्स स्कूल एस्टर पब्लिक स्कूल, KP5
Rhythm Rumble एस्टर पब्लिक स्कूल, सेक्टर 3 सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल भरत राम ग्लोबल स्कूल

प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए, प्राचार्या प्रीति शर्मा ने विजयी छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता का पहला दिन विद्यार्थियों के उत्साह और विद्यालय के उत्कृष्ट समन्वय का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

यह भी देखे:-

आरडब्ल्यूए ओमिक्रोन-03 का चुनाव संपन्न
दर्दनाक : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
शिवालिक होम्स के बायर्स व यूपीसीडा के अधिकारीयों के बीच समस्या को लेकर हुई  बैठक
एनसीआर के संस्थानों में वैज्ञानिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे के कुशल साझाकरण पर जोर: प्रो. आरके सिन...
हनुमंत कथा : लंका दहन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
रोडवेज की बस व ट्रक में भिड़ंत, यात्री हुए घायल
25 दिसम्बर को होने वाली किसान एकता संघ की पदयात्रा स्थगित
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज  दीक्षांत समारोहआयोजित,  ‘‘डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे’’
योग एवं मेडीटेसन के साथ शुरू हुआ नवागंतुक छात्र - छात्राओं का अनुप्रवेश कार्यक्रम
जीबीयू और एचसीएल फाउंडेशन के बीच एमओयू, 500 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सशक्तिकरण
ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे का कोहराम, कई गाड़ियां आपस में भीड़ी, 1 की मौत 
कल का पंचांग, 12 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को सख्त निर्देश
आईआईएमटी कॉलेज समूह में ओरिएंटेशन प्रोग्राम
जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद् का गठन