दर्दनाक : सड़क हादसे में धू-धू कर जली एम्बुलेंस, तीन की मौत

ग्रेटर नोएडा : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 91 पर देर रात एक ट्राला व एम्बूलैंस वैन की भीषण टक्कर हो गई जिसके कारण एम्बूलैंस वैन में भीषण आग लग गई। एम्बूलैंस वैंन में बैठी सवारी में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए जबकि तीन लोगों की मौके पर ही आग में जलकर मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने अग्निशमन की दो गाड़ियां मंगवाकर वैन में लगी आग को काबू किया। वैन में लगी आग के कारण घायल हुए एक सवारी को पुलिस ने दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया, दूसरे को घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बुलंदशहर जिले के खुर्जा कस्बे के सिटी स्टेशन मौहल्ले से बीमार मरीज को दिल्ली के अस्पताल में पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पताल में सविंदा पर एम्बूलैंस चलाने वाला लक्की निवासी नसरूल्लाह मौहल्ला खुर्जा देर रात मरीज को दिल्ली छोड़कर आ रहा था। बादलपुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि केआरबीएल मिल के सामने एक ट्राला व एम्बूलैंस वैन में टक्कर होने के कारण वैन में आग लग गई। वैंन में सवार पांच सवारियों में दो सवारी वैंन की टक्कर होने के दौरान वैंन से बाहर गिर पड़े जबकि अंदर बैठे तीन लोग वैंन में अचानक आग लगने के कारण जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना देर रात 2 बजे के करीब गाजियाबाद की तरफ से दादरी की तरफ आ रही थी। केआरबीएल मिल के सामने एक लोहे के गार्टर से भरा हुआ ट्राला यार्ड की तरफ मुड़ रहा था अचानक ट्राले के बराबर में चल रही वैंन उससे टकरा गई और उसमें आग लग गई। वैंन में आग लगने से वैंन में अंदर बैठी तीन सवारी की जलकर मौत हो गई जिनकी पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस ने घायलों की पहचान मनीक पुत्र श्रीपाल निवासी जेवर अड्डा खुर्जा व श्रीनन्द मौर्य पुत्र राम बढ़ई निवासी केवरी थाना वासरी जिला बलिया के तौर पर की है। पुलिस ने दोषी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि देर रात हुए इस हादसे में ट्राला चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर फरार चल रहे चालक की तलाश की जा रही है। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में अफ़्रीकी मूल के छात्र की मौत
ग्रामीण पत्रकारिता ही असली भारत की तस्वीर है - रामपाल रघुवंशी
गौतम बुद्ध नगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर मनाई प. दीनदयाल जयंती
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
जीबीयू के डॉ. अरविंद बने अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका के एसोसिएट एडिटर
योग और स्वास्थ्य, स्वस्तिकासन:, बता रहे हैं योगगुरु ऋषि वशिष्ठ
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकान...
जीबीयू संकाय सदस्य एवं पीएचडी शोधार्थी ने ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीसी स्नैक निर्माण इकाई का औद्योगिक भ...
दिगंबर सिंह को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के सचिव नियुक्त
किसान एकता संघ के मेरठ मंडल संगठन मंत्री प्रमोद गुर्जर के निधन से संघ परिवार व क्षेत्र के लोगों में ...
नववर्ष पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सतर्क, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने एसीपी सेंट्रल नोएडा...
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक आयोजित किया "एज्योर डेवलपर डे-2024"
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़
ग्रेटर नोएडा : बीटा - 2 में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन
अखिल भारतीय गुर्जर परिषद् ने मनाया पटेल जयंती
उद्यमियों से सीधा संवाद: हर माह के दूसरे सोमवार को होगी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बैठक