हत्या आरोपी दोस्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद

  • थाना दादरी पुलिस की कार्रवाई, नगला नैनसुख मार्ग से दबोचे गए दोनों वांटेड अभियुक्त

ग्रेटर नोएडा, 31 जुलाई 2025।
थाना दादरी पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो वांटेड अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त सिलेरियो कार (UP16CD2832) भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना दादरी क्षेत्र में नगला नैनसुख की ओर जाने वाले रास्ते से अभिषेक पुत्र मनोज और विजेन्द्र उर्फ विज्जे पुत्र लखमी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के निवासी हैं।

यह गिरफ्तारी एक दिन पहले, 30 जुलाई 2025 को दर्ज किए गए हत्या के मुकदमे (मु.अ.सं. 0384/2025, धारा 103(1) बीएनएस) के संबंध में की गई है। वादी ने अपनी तहरीर में बताया था कि उसके भाई बब्बल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी के आधार पर थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

बरामदगी:

सिलेरियो कार, रजिस्ट्रेशन संख्या UP16CD2832

पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

यह भी देखे:-

वाटर प्लांट में कम्प्रेशर फटा, युवती की मौत
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, मराठा आरक्षण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
थाना फेस 3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, हज़ारों की नकदी और ताश की गड्डी बरामद
अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में नैतिक स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहल
ड्राइवर की एक नींद की झपकी से हुआ एक ऐसा हादसा
गाँधी जयंती: ग्रेटर नोएडा साइकलिंग क्लब व ANAHITA FOUNDATION ने दिया "GO GREEN GO CYCLING " का नारा
ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता "प्रतिस्पर्धा-2024" का सफल समापन
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, जानें कितनी होगी संसद में महिलाओं की संख्या
बंगाल चुनाव: नंदीग्राम सीट से कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने किया उम्मीदवार का ऐलान, जानें ममता और शुभेंदु...
मेहनत और हौसले को सलाम: इन महिलाओं ने समाज में बनाई अपनी पहचान, लिखी खुद की तकदीर
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, शब्दमधु पत्रिका 2023 का विमोचन
"भारत दुनिया का सबसे सुंदर गुलदस्ता "Interfaith सर्वधर्म समभाव"
गोली लगने से घायल 16 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत
कछुआ, तोता , मुनिया चिड़िया व लंगूर के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार